BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक एवं जनपद के समस्त थानों/शाखाओं से आये पु

12 Oct 2026, 07:59 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक एवं जनपद के समस्त थानों/शाखाओं से आये पु - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक एवं जनपद के समस्त थानों/शाखाओं से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया

अपराध समीक्षा बैठक अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई । महोदय द्वारा बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई । महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग व जनसुनवाई प्रा0 पत्र आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।

*सैनिक सम्मेलन* : इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन किया गया । सैनिक सम्मेलन में महोदय द्वारा जनपद के समस्त थानों/शाखाओं से आये पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जमानिया में किया पैदल रूट मार्च, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Ghazipur12 Oct

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जमानिया में किया पैदल रूट मार्च, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण*
Ghazipur12 Oct

गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण*

गाजीपुर, 10 अक्टूबर 2026 (सू0वि0): वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो (हवाई प्रदर्शन)…

पूरी खबर पढ़ें →
गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले की खुली पोल, डॉक्टर नदारद; वार्ड ब्वॉय बांटते नजर आए दवाएं
Ghazipur12 Oct

गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले की खुली पोल, डॉक्टर नदारद; वार्ड ब्वॉय बांटते नजर आए दवाएं

गाजीपुर गहमर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं की पोल…

पूरी खबर पढ़ें →
*प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर अंधऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*
Ghazipur12 Oct

*प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर अंधऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*

गाजीपुर जनपद में वाराणसी में होने वाले भव्य एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!