BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे (फनल एरिया) में दिनांक 15.10.26 से 27.10.2026 तक रहने वाले ग्रामीणों के लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*

10 Oct 2026, 10:38 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे (फनल एरिया) में दिनांक 15.10.26 से 27.10.2026 तक रहने वाले ग्रामीणों के लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060

प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे (फनल एरिया) में दिनांक 15.10.26 से 27.10.2026 तक रहने वाले ग्रामीणों के लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*
निकट भविष्य वाराणसी में आयोजित होने वाले आगामी भव्य एयर शो के दृष्टिगत जनपद गाजीपुर स्थित अंधऊ एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के विमानों व हेलीकॉप्टरों के संचालन हेतु सक्रिय किया जाना है । वायुसेना के इन विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और उड़ान (हवाई यात्रा नियमों) को सुनिश्चित करने के लिए थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अंधऊ एयरपोर्ट के समीपवर्ती गांवों के नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ।
प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस द्वारा हवाई पट्टी के आसपास स्थित गांवों— *अंधऊ, ईनरवा, विराईच, और चकहुसान—* के सम्मानित नागरिकों को जागरूक करते हुए हवाई संचालन सुरक्षा नियमों के तहत निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की गई है:
*एयर शो एवं हवाई संचालन के दौरान आवश्यक सावधानियां व नियम:*
1 *. मीट की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी (2 से 3 किमी फनल एरिया):* एयरपोर्ट के फनल एरिया के तहत आने वाले 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में स्थित मीट व मांस की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी । ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अवशिष्ट या खुले मांस को देखकर चील, कौवे या अन्य पक्षी हवाई क्षेत्र में इधर-उधर न उड़ें, जिससे विमानों से पक्षियों के टकराने (Bird Strike) का बड़ा खतरा न बने।
*2. मवेशियों व पालतू जानवरों का ध्यान रखें:* ग्रामीण अपने गाय, भैंस, बकरी व अन्य मवेशियों/जानवरों को हवाई पट्टी की बाउंड्री या उसके आसपास खुला न छोड़ें । जानवरों पर विशेष ध्यान रखें ताकि वे किसी भी स्थिति में सुरक्षा घेरे या दीवार को लांघकर अंदर प्रवेश न कर सकें ।
*3. पतंगबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध:* एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पतंगबाजी नहीं की जाएगी। पतंग के धागे (मांझा) और पतंग उड़ने से निम्न ऊंचाई पर उड़ने वाले हेलीकॉप्टरों/विमानों के लिए गंभीर दुर्घटना का जोखिम रहता है।
*4 .दीवार व सुरक्षा घेरे का उल्लंघन न करें:* एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवारों को कूदने, लांघने या अनधिकृत रूप से सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास बिल्कुल न करें ।
*5. गैर-कानूनी कार्यों से बचें:* हवाई संचालन क्षेत्र एवं उसके आसपास कोई भी ऐसा कार्य न करें जो गैर-कानूनी हो या जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वायुसेना के इस महत्वपूर्ण अभियान में व्यवधान उत्पन्न हो।
*पुलिस की अपील:*
प्रस्तावित एयर शो राष्ट्र और क्षेत्र के गौरव का विषय है । इस दौरान हवाई यात्रा संचालन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है । स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व वायुसेना का पूर्ण सहयोग करें । किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-कानूनी गतिविधि पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Ghazipur01 Nov

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
Ghazipur01 Nov

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghazipur01 Nov

यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक
Ghazipur01 Nov

जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!