BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मा० एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मृतक बाबूराम के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

10 Oct 2026, 10:38 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मा० एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मृतक बाबूराम के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर

मा० एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मृतक बाबूराम के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

गाजीपुर, मा० विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आज ग्राम कचकमरुला, थाना नोनहरा निवासी मृतक बाबूराम के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
उल्लेखनीय है कि कल अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा मृतक के परिवारजन को सहायता धनराशि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी प्रदान करने सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को इस कठिन परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया, ताकि पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता समय से उपलब्ध हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प
Ghazipur10 Oct

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर…

पूरी खबर पढ़ें →
गाज़ीपुर आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा के मद्देनजर जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता
गुमशुदा की तलाश—48 वर्षीय साहिम 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से लापता, परिवार ने लोगों से मदद की अपील की। साहिम का कोई सुराग मिले तो तत्काल 9161685672 या 9369746944 पर संपर्क करें।
गुमशुदा की तलाश—48 वर्षीय साहिम 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से लापता, परिवार ने लोगों से मदद की अपील की। साहिम का कोई सुराग मिले तो तत्काल 9161685672 या 9369746944 पर संपर्क करें।
error: Content is protected !!