North
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भव्य ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन, निगम पार्षद अंजू अमन डबास समेत कई वरिष्ठ नेता दी बधाई
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नई दिल्ली:समाचार रिपोर्टिंग:( स्टीफन) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राजनीति में बेमिसाल 25 वर्ष गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली के के. डी. जाधव रेसलिंग एरिना (इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर) में एक भव्य "विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा" का आयोजन किया गया।
7 अक्टूबर 2001 को मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी जनसेवा की यात्रा आज 7 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक ढाई दशक पूरे कर चुकी है, जिसे लेकर देश भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस गौरवमयी और ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में मुख्य रूप से निगम पार्षद (Nigam Councillor) अंजू अमन डबास, मंडल अध्यक्ष निम्मी शर्मा और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम छिल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के अंत्योदय, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट संकल्प की सराहना की और इसे देश के लिए एक प्रेरणादायक मील का पत्थर बताया।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के इन ढाई दशकों में देश ने विकास और जनभागीदारी की एक नई परिभाषा देखी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को बेहद आकर्षक ढंग से 'सेवा ज्योति यात्रा' की थीम पर सजाया गया था, जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस उत्सव का हिस्सा बने और सेवा की इस अलख को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Stephen Delhi
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 शिक्षक-स्नातक चुनाव में प्रशासन पर वोटरों को…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 शिक्षक-स्नातक चुनाव में प्रशासन पर वोटरों को…
पूरी खबर पढ़ें →
• चीफ कोच तेजवीर सिंह, सीनियर कोच मुकेश पांडेय और एनआईएस वुशू कोच रविकांत स्वामी की देखरेख में…
पूरी खबर पढ़ें →
नयी दिल्ली (18 अक्टूबर, 2026): दिल्ली के सेक्टर 34, पॉकेट 1 स्थित मनोकामना अपार्टमेंट (DDA FLATS) की डीडीए…
पूरी खबर पढ़ें →
25वीं जूनियर नेशनल वुशु (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…
पूरी खबर पढ़ें →