BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

08 Oct 2026, 05:51 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

उर्फी रिजवी की रिपोर्ट
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
9140875060

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में करीब दो वर्ष तीन महीने के कार्यकाल के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का स्थानांतरण बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक के पद पर हो गया। उनके स्थानांतरण के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. ईरज राजा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय तथा विश्वास कायम करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भावुक नजर आए। उन्होंने गाजीपुर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी तत्परता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। टीम के सामूहिक प्रयास से ही जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखना संभव हुआ। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. ईरज राजा को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और बलिया जनपद में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस लाइन का माहौल भावुक रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. ईरज राजा के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च
Bareilly08 Oct

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Ghazipur08 Oct

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश
Chandauli08 Oct

नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश

चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां की रामलीला पर लग सकता है ग्रहण, एडीएम की बैठक में नहीं निकला कोई निष्कर्ष
Ghazipur08 Oct

जमानियां की रामलीला पर लग सकता है ग्रहण, एडीएम की बैठक में नहीं निकला कोई निष्कर्ष

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बलुआ घाट पर होने वाले रामलीला मंचन को लेकर चल रहा विवाद और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!