BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गंगा में डूबे मासूम की लाश 44 घंटे बाद मिली

06 Oct 2026, 06:32 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गंगा में डूबे मासूम की लाश 44 घंटे बाद मिली - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060
गंगा में डूबे 5 साल के मासूम का शव 44 घंटे बाद बरामद, जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान के दौरान हुआ था हादसा

गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट में गंगा स्नान के दौरान लापता हुए 5 वर्षीय रोहन बिंद का शव 44 घंटे बाद सोमवार सुबह बरामद हुआ। करीब 7 बजे घटनास्थल से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर दूर गंगा में स्थानीय लोगों ने शव उतराता देखा। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की पहचान की।

रोहन रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का छोटा बेटा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां धनमानी देवी, पिता रामसेवक और बड़े भाई सोहन के साथ ददरीघाट पहुंचा था। पिता दोनों बच्चों को लेकर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से रोहन बह गया, जबकि उसका बड़ा भाई सोहन किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की। सूचना पर एनडीआरएफ और पीएसी की टीमों ने भी गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शनिवार और रविवार को बच्चे का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

CJI सूर्यकांत पर सौरभ दास ने निकाली भड़ास, जिसने कॉकरोच नाम दिया उसी पर भड़के
जबलपुर06 Oct

CJI सूर्यकांत पर सौरभ दास ने निकाली भड़ास, जिसने कॉकरोच नाम दिया उसी पर भड़के

CJI सूर्यकांत पर सौरभ दास ने निकाली भड़ास, जिसने कॉकरोच नाम दिया उसी पर भड़के सुप्रीम कोर्ट में…

पूरी खबर पढ़ें →
बदहाल सड़कों से जूझ रही जनता—आखिर जिम्मेदार कौन? पलिया कला से रिक्की पूर्वा तक सड़कें बदहाल, कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान—प्रशासन कब लेगा संज्ञान? पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। पलिय
**उत्तर प्रदेश: सीतापुर में दलित नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप, BKU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने DGP से की उच्च-स्तरीय जांच की मांग**
Sitapur06 Oct

**उत्तर प्रदेश: सीतापुर में दलित नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप, BKU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने DGP से की उच्च-स्तरीय जांच की मांग**

**उत्तर प्रदेश: सीतापुर में दलित नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप, BKU के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील
जबलपुर05 Oct

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!