जबलपुर
UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का दांव, 20 और देशों में बनेगा डिफेंस विंग
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का दांव, 20 और देशों में बनेगा डिफेंस विंग
भारत बीस और देशों में डिफेंस विंग स्थापित करेगा। इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता समेत विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत को समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी।
भारत दुनिया के छोटे-बड़े देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने की तैयारी में है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में भारतीय दूतावासों के साथ रक्षा शाखाएं (डिफेंस विंग) स्थापित की जाएंगी। इन शाखाओं में डिफेंस अटैची और रक्षा सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार अभी 52 देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में रक्षा शाखाएं हैं। रक्षा कूटनीति के विस्तार के लिए सरकार ने दो चरणों में 20 और देशों को इसमें शामिल करने का फैसला किया है। इनमें अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका के देश प्रमुख हैं।
किन देशों को तरजीह?
एक सरकारी दस्तावेज के अनुसार, पहले चरण में पोलैंड, अल्जीरिया, इथियोपिया और मोजाम्बिक समेत 10 देशों में डिफेंस विंग स्थापित किए जाएंगे। दूसरे चरण में मोरक्को, मैक्सिको, कंबोडिया और रवांडा जैसे देश शामिल किए जाएंगे। रक्षा शाखाएं खोलने में उन देशों को तरजीह दी जा रही हैं जो भारत से रक्षा सामग्री खरीदने में रुचि रखते हैं, लेकिन वहां अभी भारतीय डिफेंस अटैची तैनात नहीं हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
अनंत सिंह और नीरज कुमार की लड़ाई में निशांत कुमार ने चुना अपना पक्ष, जानिए किसका देंगे साथ…
पूरी खबर पढ़ें →जस्टिस उज्जल भुइयां कौन हैं, जिन्होंने वोटिंग अधिकार से वंचित करने की प्रक्रिया पर उठाए हैं सवाल सुप्रीम…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गाज़ीपुर की सड़कों का होगा कायाकल्प,…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर- 9140875060 चारों ओर रोशनी, लेकिन सरजूपांडे पार्क अंधेरे…
पूरी खबर पढ़ें →पहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे…
पूरी खबर पढ़ें →ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला प्लान, 'जंतर-मंतर बैन' वाली काट भी निकाली कॉकरोच जनता…
पूरी खबर पढ़ें →