Ghazipur
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका, गाजीपुर में 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका, गाजीपुर में 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान
गाजीपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गति दी जा रही है। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से लेकर संशोधन तक की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के साथ ही पात्र नागरिक इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं। जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 की व्यवस्था की गई है।
निर्वाचन विभाग ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या उससे अधिक है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा नागरिक भी अग्रिम रूप से फार्म-6 जमा कर सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा करने के साथ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी गाजीपुर जय माँ राजकुमारी देवी सिलाई एवमं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संस्था व श्याम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर जनगणना-2027 को लेकर डीएम की अपील, 30 नवंबर तक घर बैठे पूरी करें ऑनलाइन स्वगणना…
पूरी खबर पढ़ें →प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम गाजीपुर।…
पूरी खबर पढ़ें →*भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद* गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर मतदाता जागरूकता को लेकर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित एसडीएम…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर मुसहर समाज के लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर…
पूरी खबर पढ़ें →