BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

चारों ओर रोशनी, लेकिन सरजूपांडे पार्क अंधेरे में!

04 Oct 2026, 10:35 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चारों ओर रोशनी, लेकिन सरजूपांडे पार्क अंधेरे में! - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर- 9140875060

चारों ओर रोशनी, लेकिन सरजूपांडे पार्क अंधेरे में!

गाजीपुर के प्रमुख धरना प्रदर्शन स्थल पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा, जिम्मेदारों से प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

गाजीपुर। शहर के प्रमुख धरना-प्रदर्शन स्थल सरजूपांडे पार्क में रविवार की शाम प्रकाश व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। शाम करीब साढ़े छह से पौने सात बजे के बीच पार्क अंधेरे में डूबा नजर आया, जबकि इसके आसपास के कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों और परिसरों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था दिखाई दी।

सरजूपांडे पार्क गाजीपुर में लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और अन्य संगठनों के धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रमों का प्रमुख स्थल रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, विभिन्न संगठन अपनी मांगों और विरोध को दर्ज कराने के लिए इसी स्थल का उपयोग करते हैं।

स्थानीय स्थिति यह है कि पार्क के आसपास सदर तहसील, एडीएम कार्यालय/कलेक्ट्रेट, निर्वाचन विभाग, एसपी कार्यालय और डीएम कार्यालय की ओर रोशनी नजर आती है, लेकिन धरना स्थल के रूप में इस्तेमाल होने वाला सरजूपांडे पार्क अंधेरे में दिखाई देता है।

पार्क में प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट/मरकरी लगी होने की बात भी सामने आती है, लेकिन वह वर्तमान में बंद अथवा खराब दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर के इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर नियमित रूप से राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, तो यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था क्यों नहीं है?

शाम के समय अंधेरा होने के कारण यहां आने वाले लोगों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को असुविधा हो सकती है। प्रशासन के साथ-साथ उन राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, जो नियमित रूप से इस स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

जरूरत इस बात की है कि संबंधित विभाग पार्क की खराब पड़ी लाइटों की जांच कराकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराए और यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि गाजीपुर के इस महत्वपूर्ण धरना प्रदर्शन स्थल पर शाम के बाद भी लोगों को परेशानी न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जबलपुर04 Oct

पहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

पहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर04 Oct

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला प्लान, ‘जंतर-मंतर बैन’ वाली काट भी निकाली

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला प्लान, 'जंतर-मंतर बैन' वाली काट भी निकाली कॉकरोच जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर04 Oct

जंतर-मंतर प्रदर्शन: तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

जंतर-मंतर प्रदर्शन: तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly03 Oct

*विधायक विकास निधि योजना की भूमिका पर शोध कर प्रशांत यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से प्रशांत यादव को पीएचडी की उपाधि प्रदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!