Bareilly
*विधायक विकास निधि योजना की भूमिका पर शोध कर प्रशांत यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवादाता यूनुस अंसारी
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से प्रशांत यादव को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने "बरेली मंडल के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में विधायक विकास निधि योजना की भूमिका" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध कार्य में विधायक विकास निधि योजना के माध्यम से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में होने वाले योगदान का अध्ययन किया गया है।
प्रशांत यादव, श्री अनेक पाल सिंह यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के शोध पर्यवेक्षक डॉ. बृजवास कुशवाहा के निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का मुख्य उद्देश्य विधायक विकास निधि योजना की क्षेत्रीय विकास में भूमिका, इसके प्रभाव तथा विकास कार्यों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना रहा।
पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर प्रशांत यादव को शिक्षकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी 🚨 गांधी जयंती पर मजदूरों से 12 घंटे…
पूरी खबर पढ़ें →संवादाता यूनुस अंसारी लखनऊ साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली के इंस्पेक्टर गीतेश…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिजवी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर *गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)…
पूरी खबर पढ़ें →