BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

2 अक्टूबर को मना स्वच्छता दिवस

02 Oct 2026, 11:40 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
2 अक्टूबर को मना स्वच्छता दिवस - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिजवी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
*गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गोराबाजार पार्क में श्रमदान*
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय–गाजीपुर (पूर्व) द्वारा गोराबाजार पार्क, गाजीपुर में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख दीपक कुमार झा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजदेव कुमार ने किया। इस दौरान बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की , इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है।

महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम ने स्वच्छता के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kanpur Nagar02 Oct

*महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती*

शुभम अवस्थी रिपोर्टर *महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly02 Oct

बहेड़ी तहसील में गांधी जयंती का हुआ कार्यक्रम स्कूल की छात्राओं ने नाटक कार्यक्रम से दिया विकसित भारत का संदेश

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी #बरेली की बहेड़ी तहसील में गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम, एम जी एम की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!