Ghazipur
गाजीपुर वासियों में प्रसन्नता पाटलिपुत्र ट्रेन का होगा ठहराव
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
आज गाजीपुर में एक प्रेस वार्ता करके
प्रदेश प्रवक्ता जदयू विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि मेरे द्वारा माननीय रेलमंत्री जी से तीन मांगे की गयी थी। मेरे पत्र पर सांसद नालंदा माननीय कौशलेन्द्र कुमार जी ने संज्ञान लेते हुए अपना कवरिंग लेटर लगाकर माननीय रेलमंत्री अश्विन वैष्णव से व्यक्तिगत मिलकर मेरी मांगो को उनके समक्ष रखा।
मै गाज़ीपुर की जनता की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी व रेलमंत्री माननीय अश्विन वैष्णव और मेरी मांगो को प्रमुखता से रेलमंत्री जी के समक्ष रखने के लिए सांसद नालंदा माननीय कौशलेन्द्र कुमार जी का हृदय कि गहराइयो से आभार व्यक्त करता हु।
आप सभी को बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि विगत मे दिलदारनगर जंक्शन पर जियारत एक्सप्रेस का ठहराव हुआ ततपश्चात् सुहेलदेव एक्सप्रेस का रूट बदलकर यात्रियों को राहत प्रदान कि गयो और अब मेरी तीसरी माँग पाटलिपुत्र से चलकर शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली ट्रैन नंबर 12141/42 को गहमर रोकने की माँग की गयी थी।
उसे भी माननीय रेलमंत्री जी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दीं गयी है व इस ट्रैन का स्टोपेज़ गहमर स्टेशन पर दिनाक 6/10/26 को होना सुनिश्चित हुआ है। इस ट्रैन को हरि झंडी दिखाने के लिए सांसद नालंदा माननीय कौशलेन्द्र कुमार जी का आगमन होना सुनिश्चिय हुआ है।
विनीत कुमार तिवारी ने कहा कि गहमर स्टेशन पर पाटलीपुत्र का ठहराव माँ कामख्या के चरणों मे समर्पिय है। इससे एशिया के सबसे बड़े गाँव व सैनिको कि धरती के साथ साथ इससे सटे सैंकड़ो गांवो कि जनता को लाभ मिलेगा।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने विंध्य एक्सप्रेसवे के चलते ज़मानियाँ विधानसभा के गाँवों के अन्नदाताओ कि मांगो का समर्थन करते हुए आश्वासत किया कि जनता दल यूनाइटेड किसानों कि मांगो के साथ खड़ा है और आने वाले वक़्त मे 25/10/26 को बनारस मे हो रहे प्रदेश के कार्यकर्ता सम्मेलन मे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद माननीय संजय झा जी व बिहार सरकार के स्वस्थ्य मंत्री माननीय निशांत कुमार जी और उत्तर प्रदेश के प्रभारी बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्रवण कुमार जी के समक्ष मजबूती से अन्नदाताओ कि आवाज़ को बुलंद करने का काम करेगी। हम अन्नदाताओ को आश्वास्त करते है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे।
प्रेस वार्ता मे प्रदेश सचिव नौशाद खान, सुनील सिंह ( जिला महासचिव ) राजकुमार श्रीवास्तव मनीष पटवा दीपक पटवा व जब्बार राइनी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी स्काउट-गाइड की परीक्षा में छाया जोश! 51 प्रतिभागियों…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर थाना सैदपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अंतर्राज्यीय…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
पूरी खबर पढ़ें →शुभम अवस्थी रिपोर्टर *महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →बरेली संवादाता यूनुस अंसारी #बरेली की बहेड़ी तहसील में गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम, एम जी एम की…
पूरी खबर पढ़ें →2 किलो 650 ग्राम सोने के आभूषण लेकर तीन चेकिंग पार करते हुए नेपाल में प्रवेश! 😳 भारत…
पूरी खबर पढ़ें →