BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kanpur Nagar

4 दिन से लापता LLB छात्रा का शव मिला:कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

03 Oct 2026, 09:33 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
4 दिन से लापता LLB छात्रा का शव मिला:कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला। पिता का कहना है कि लगातार पुलिस से उसकी तलाश कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद प्रभावी ढंग से तलाश नहीं की।

खुद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और रेलवे ट्रैक के आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्रैक पर रुचि की चप्पल मिली। चप्पल लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उसे पहचानने के लिए सबूत मांगा।

बाद में पुलिस के साथ रेलवे ट्रैक किनारे खोजबीन की गई तो चप्पल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में रुचि का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पूरा मामला शुक्रवार को गोविंदनगर के दबोली वेस्ट का है।

सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते बेटी की तलाश नहीं की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Bareilly03 Oct

बरेली! इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को गैलेंट्री मेडल सीएम योगी ने किया सम्मानित

संवादाता यूनुस अंसारी लखनऊ साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली के इंस्पेक्टर गीतेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur02 Oct

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की महत्वपूर्ण बैठक 4 अक्टूबर को, संगठन के विस्तार पर होगी चर्चा

गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur02 Oct

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की महत्वपूर्ण बैठक 4 अक्टूबर को, संगठन के विस्तार पर होगी चर्चा

गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!