BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

बहेड़ी विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

04 Oct 2026, 10:35 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बहेड़ी विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

बरेली! बहेड़ी 118 विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने आज बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम लहसोई, भैंसिया, कल्याणपुर ,टांडा छंगा, हर्ररपुर एवं नारायण नगला का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना ग्रामीणों ने कहा हमारी सड़के टूटी हुई है मौजूदा विधायक ने कोई कार्य नहीं कराया
जनसंपर्क के दौरान नसीम अहमद ने मौजूदा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष रूप से नारायण नगला से कल्याणपुर तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिस रास्ते से पहले लोग महज 15 से 20 मिनट में सफर तय कर लेते थे, आज उसी सड़क पर आवागमन करना बेहद मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति उन मरीजों और गर्भवती महिलाओं की है, जिन्हें इलाज के लिए बहेड़ी अस्पताल पहुंचना पड़ता है।

सड़क की बदहाली के चलते अस्पताल पहुंचने में देरी होने से मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है और गर्भवती महिलाओं के लिए भी जोखिम पैदा हो सकता है। नसीम अहमद ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों की स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम प्रधान मौलाना गजनफर, ग्राम प्रधान वसीम खान तथा हर्ररपुर के जगत सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय प्रतिनिधियों ने नसीम अहमद को अपने-अपने गांवों का भ्रमण कराया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

ग्रामीणों की समस्याएं, बदहाल सड़क और विकास के मुद्दे इस दौरे के प्रमुख केंद्र में रहे। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए संबंधित जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि क्या कदम उठाते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Bareilly03 Oct

*विधायक विकास निधि योजना की भूमिका पर शोध कर प्रशांत यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि*

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से प्रशांत यादव को पीएचडी की उपाधि प्रदान…

पूरी खबर पढ़ें →
Kanpur Nagar03 Oct

4 दिन से लापता LLB छात्रा का शव मिला:कानपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!