BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sitapur

सीतापुर में सराफा व्यापारी से ऑनरोड लूट

28 Nov 2026, 08:14 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीतापुर में सराफा व्यापारी से ऑनरोड लूट - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सर्राफा व्यापारी से लूट, 200 ग्राम चांदी व नकदी ले उड़े बदमाश
* दुकान बंद कर घर लौटते समय रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर रोड पर हुई वारदात
* बाइक ओवरटेक कर व्यापारी को गिराया, एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
सीतापुर, संवाददाता। रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर रोड पर शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश व्यापारी की बाइक गिराकर डिग्गी में रखी करीब 200 ग्राम चांदी और सात हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के रोटी गोदाम मोहल्ला निवासी सर्वेश यादव कुतुबनगर कस्बे में 'मां लक्ष्मी ज्वैलर्स' के नाम से सर्राफा की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मधवापुर रोड स्थित क्रॉसिंग के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और धक्का देकर बाइक समेत नीचे गिरा दिया। पीड़ित व्यापारी जब तक संभल पाते, बदमाशों ने उनकी बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 200 ग्राम चांदी और सात हजार रुपये नकद निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से व्यापारी दहशत में आ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी व एएसपी उत्तरी आलोक सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी ली। "बदमाश व्यापारी से करीब 40 हजार रुपये कीमत के आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए हैं।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।"
— आलोक सिंह, एएसपी (उत्तरी), सीतापुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur28 Nov

हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार

उर्फी रिज़वी गाजीपुर हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Nov

महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

उर्फी रिज़वी गाजीपुर # महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Nov

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे विशेष अभियान दिवस*

उर्फी रिज़वी गाजीपुर *जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे विशेष अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
Sitapur28 Nov

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!