Ghazipur
महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर
# महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि
नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर दिया जोर
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन में शुक्रवार को पिछड़ा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी के स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संगीता बलवंत सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। पिछड़ा समाज देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संरचना का महत्वपूर्ण आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़े वर्गों के सम्मान, स्वाभिमान और उत्थान को नई प्रतिष्ठा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। पिछड़ा मोर्चा सामाजिक समरसता, संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने की अपील की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और निष्ठा का परिणाम है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।
अध्यक्षता करते हुए पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र चौहान ने अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन पिछड़ा मोर्चा महामंत्री राजेश कुशवाहा ने किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव, सरिता अग्रवाल, सुभाष चौहान, रामनरेश कुशवाहा, विभा पाल, अमरनाथ शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह और शनि चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी गाजीपुर संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर *जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे विशेष अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर बहन की शादी में शामिल होने आ रहे सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर…
पूरी खबर पढ़ें →फर्जी मुठभेड़ की धमकी और चौकी में अपराधियों संग दावत का मामला गरमाया, 48 घंटे में मांगी गई…
पूरी खबर पढ़ें →संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…
पूरी खबर पढ़ें →