BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sitapur

फर्जी मुठभेड़ गिरफ्तारी धमकी के विरुद्ध शिकायत पर RTI

28 Nov 2026, 10:28 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फर्जी मुठभेड़ गिरफ्तारी धमकी के विरुद्ध शिकायत पर RTI - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

फर्जी मुठभेड़ की धमकी और चौकी में अपराधियों संग दावत का मामला गरमाया, 48 घंटे में मांगी गई आरटीआई सूचना
——: भाकियू नेता व जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री ने एसपी सीतापुर को भेजा पत्र, जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता की धारा 7(1) के तहत मांगी जांच रिपोर्ट,
सीतापुर (महोली), । महोली कोतवाली क्षेत्र की बड़ागांव पुलिस चौकी से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले में अब सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 की विशेष धारा के तहत 48 घंटे के भीतर कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सीतापुर के जिला मंत्री नरेश चन्द्र वर्मा (एन. सी.

आर्य) ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर को आरटीआई आवेदन प्रेषित कर पूर्व में की गई शिकायतों, फर्जी मुठभेड़ की कथित धमकी और चौकी परिसर में अपराधियों के साथ आयोजित दावत की जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। 48 घंटे में सूचना देने की बाध्यता का हवाला
प्रार्थी नरेश चन्द्र वर्मा ने अपने आवेदन में जानमाल के खतरे का हवाला देते हुए आरटीआई अधिनियम की धारा 7(1) के परंतुक (जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में 48 घंटे के भीतर सूचना देने का प्रावधान) के तहत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बड़ागांव निवासी एक पीड़ित की नाबालिग पुत्री के अपहरण प्रकरण में पैरवी करने पर तत्कालीन चौकी प्रभारी बड़ागांव उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने 24 अगस्त व 16 सितंबर 2026 को फोन पर अभद्रता करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और फर्जी मुठभेड़ (Staged Encounter) में जान से मारने की धमकी दी थी। भ्रामक जांच आख्या और चौकी में दावत का आरोप
आवेदन के अनुसार, कॉल रिकॉर्डिंग व वीडियो साक्ष्य ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने के बावजूद जांच अधिकारी क्षेत्राधिकारी (सीओ) महोली नागेंद्र चौबे द्वारा साक्ष्यों के विपरीत आख्या प्रेषित कर दी गई।

इसके अतिरिक्त, 4 अक्टूबर 2026 को बड़ागांव पुलिस चौकी परिसर के भीतर टेंट व सोफा लगाकर अनाधिकृत दावत आयोजित करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस आयोजन में सादे वस्त्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ थाना महोली के विभिन्न मुकदमों में नामजद व आदतन अपराधी शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई थीं।

इस संबंध में 10 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी जोन व एसपी सीतापुर को साक्ष्यों सहित शिकायत भेजी गई थी। इन बिंदुओं पर मांगा गया जवाब
आरटीआई आवेदन के माध्यम से चार प्रमुख बिंदुओं पर प्रमाणित अभिलेख मांगे गए हैं:
* तत्कालीन चौकी प्रभारी की धमकी और सीओ महोली की जांच आख्या के विरुद्ध दिए गए पुनर्जांच प्रार्थना पत्र पर एसपी स्तर से की गई कार्रवाई व बयानों की प्रति।

* 4 अक्टूबर को चौकी परिसर में हुई कथित दावत की शिकायत पर हुई विभागीय जांच, स्पष्टीकरण नोटिस और निस्तारण आख्या का विवरण। * पुलिसकर्मियों व अपराधी तत्वों के गठजोड़ से जानमाल के खतरे को देखते हुए प्रार्थी व उसके परिवार की सुरक्षा के लिए उठाए गए निरोधात्मक कदम व जीडी (रोजनामचा आम) प्रविष्टि।

* गृह विभाग से अंतरित पूर्व लंबित आरटीआई आवेदन (SPSTP/R/2026/80104) पर देरी का कारण तथा वर्ष 2026-27 में प्रार्थी के विरुद्ध दर्ज किसी भी शिकायत या प्रार्थना पत्र का तिथिवार विवरण। आवेदक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में प्रमाणित सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर राज्य सूचना आयोग के समक्ष धारा 20 के तहत दंडात्मक कार्यवाही हेतु अपील की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur28 Nov

संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा ‘एक स्वर, एक संविधान’

उर्फी रिज़वी गाजीपुर संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश, न्यायालय से विद्यालय तक गूंजा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Nov

हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार

उर्फी रिज़वी गाजीपुर हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Nov

महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

उर्फी रिज़वी गाजीपुर # महाराजा सालहीय सिंह अर्कवंशी की स्मृति दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur28 Nov

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे विशेष अभियान दिवस*

उर्फी रिज़वी गाजीपुर *जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे विशेष अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
Sitapur28 Nov

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!