जबलपुर
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला प्लान, ‘जंतर-मंतर बैन’ वाली काट भी निकाली
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला प्लान, 'जंतर-मंतर बैन' वाली काट भी निकाली
कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाने की बात कही थी, लेकिन अब मुंबई से सीधे दिल्ली जाने का ऐलान कर दिया गया है। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है। साथ ही कहा है कि जहां रोका जाएगा वही जंतर-मंतर बन जाएगा।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाने की बजाय सीजेपी अब सीधे दिल्ली आ रही है
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद सीधे दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में आंदोलन से पहले देश के अलग-अलग शहरों में जाकर प्रदर्शन करने के अपने प्लान में बदलाव करते हुए सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर जाने की घोषणा कर दी है। पुलिस की ओर से जंतर-मंतर 'बैन' किए जाने आशंका को देखते हुए यह सीजेपी ने कहा है कि पुलिस उन्हें जहां रोकेगी, उसी स्थान को 'जंतर-मंतर' में बदल दिया जाएगा। सीजेपी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना दूसरा आंदोलन चला रही है।
एक न्यूज रिपोर्ट के बाद निशाने पर आए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जब सीजेपी ने आंदोलन का ऐलान किया तो अभिजीत दीपके ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली से पहले देश के अलग-अलग शहरों में जाकर आंदोलन चलाया जाएगा। हालांकि, अब उन्होंने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए मुंबई के बाद सीधे दिल्ली का रुख कर लिया है। शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के तुरंत बाद अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटने की घोषणा कर दी। बाद में आशुतोष रांका ने बताया कि सीजेपी के नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, संगठन की ओर से यह नहीं बताया गया है कि देश के अलग-अलग शहरों में जाने के प्लान को बदलकर सीधे और तुरंत दिल्ली आने का फैसला क्यों किया गया?
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर जाने का ऐलान
सीजेपी के मुखिया अभिजीत दीपके ने मुंबई के प्रदर्शन के ठीक बाद सीधे दिल्ली पहुंचने का ऐलान कर दिया और तारीख भी तय कर दी। दीपके ने कहा, 'यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर के कॉकरोच दिल्ली आएंगे और 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।' दीपके ने कहा कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन होगा और वे महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे। दीपके ने कहा, 'यह सरकार और दिल्ली पुलिस पर निर्भर है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हमारे अधिकार का सम्मान करें या 20 जुलाई की बर्बरता को दोहराएं।'
जंतर-मंतर जाने सो रोका गया तो क्या होगा?
सीजेपी जानती है कि नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद से पुलिस यहां किसी तरह के धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दे रही है। मस्जिदों को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन और शुक्रवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। ऐसे में सीजेपी ने कह दिया है कि यदि उन्हें रोका गया तो वह नया जंतर-मंतर बना देंगे। दीपके ने कहा, 'यदि दिल्ली पुलिस ने हमें रोकने की कोशिश की, वह हमें जहां रोकेंगे वही हमारा जंतर-मंतर बन जाएगा।'
सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'जंतर मंतर असहमति का प्रतीक है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे ऐसे रोक दिया है जैसे वहां कोई बड़ा खजाना हो और लोग इसकी तलाश में हैं। आज जंतर-मंतर उम्मीद, साहस, लोगों के टूटे हुए सपने और जीत का प्रतीक है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को बंद कर दिया है। इसलिए हमने कहा है कि जहां भी लोग जुटेंगे और उन्हें रोका जाएगा वही स्थान जंतर-मंतर कहलाएगा। जिस भी स्थान पर लोग जवाबदेही मांगेंगे जंतर-मंतर कहलाएगा।'
सीजेपी के नेशनल वर्किंग कमिटी में फैसला
सीजेपी के दूसरे सह संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे देश का एक अहम समय है। गद्दार की अगुआई में समझौता कर चुके चुनाव आयोग हमारे लोकतंत्र को पूरी तरह नष्ट करने की ओर है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। आज शाम नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि प्रदर्शन को सीधे जंतर-मंतर ले जाया जाए और उन लाखों भारतीयों के लिए न्याय की मांग करें जिन्हें ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट से हटा दिया है।' उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 अक्टूबर को शांतिपूर्वक एकत्रित होना है और लोकतंत्र को वापस पाना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
जंतर-मंतर प्रदर्शन: तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →विज्ञप्ति-8 गाजीपुर, 03 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर जिला गाज़ीपुर दिनांक -3-10-26 स्लग - जितिया पर्व पर गंगा घाट पर दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी 🚨 गांधी जयंती पर मजदूरों से 12 घंटे…
पूरी खबर पढ़ें →संवादाता यूनुस अंसारी लखनऊ साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली के इंस्पेक्टर गीतेश…
पूरी खबर पढ़ें →