Ghazipur
गाजीपुर के ददरी घाट पर दर्दनाक हादसा
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
जिला गाज़ीपुर दिनांक -3-10-26
स्लग – जितिया पर्व पर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, 5 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, दूसरे बच्चे को बचाया गया ,
एंकर – खबर गाजीपुर से है। जहाँ आज जितिया पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान ददरी घाट के पास दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा की तेज धारा में डूबने से पांच वर्षीय मासूम रोहन की मौत हो गई, जबकि उसके सात वर्षीय भाई रोहित को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया निवासी रामसेवक बिंद शनिवार को अपने दोनों बेटों रोहन (5) और रोहित (7) को लेकर ददरी घाट पर गंगा स्नान कराने पहुंचे थे। घाट पर भीड़ अधिक होने के कारण वह दोनों बच्चों के साथ पास स्थित कच्चे घाट की ओर चले गए।
बताया जा रहा है कि बच्चों को कंधे से उतारते समय रामसेवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर पड़े। इसी दौरान दोनों बच्चे भी गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर रोहित को बाहर निकाल लिया, लेकिन रोहन गहरे पानी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लापता मासूम की तलाश में गोताखोरों और बचाव दल की मदद से अभियान चलाया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट – रामसेवक बिंद, बच्चे के पिता
बाइट – चन्द्रमा प्रधान, ग्रामप्रधान मिश्रवलि
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कानपुर में 4 दिन से लापता एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा रुचि पाल (23) का शव रेलवे ट्रैक…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी 🚨 गांधी जयंती पर मजदूरों से 12 घंटे…
पूरी खबर पढ़ें →
संवादाता यूनुस अंसारी लखनऊ साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली के इंस्पेक्टर गीतेश…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिजवी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर *गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)…
पूरी खबर पढ़ें →