BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

बहेड़ी में अग्निशिखा 2026 युवती सम्मेलन हुआ और निकाली भव्य शोभा यात्रा

01 Oct 2026, 06:27 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बहेड़ी में अग्निशिखा 2026 युवती सम्मेलन हुआ और निकाली भव्य शोभा यात्रा - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी

बरेली के बहेड़ी नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली जिले द्वारा युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अग्निशिखा 2026’ युवती सम्मेलन का आयोजन बहेड़ी स्थित रामलीला मैदान में किया गया। सम्मेलन के उपरांत रामलीला मैदान से बहेड़ी ब्लॉक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शोभायात्रा के ब्लॉक परिसर पहुंचने के पश्चात खुले मंच का आयोजन किया गया। खुले मंच पर छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और वक्तृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका बहेड़ी की चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ बेटियां अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा कि युवतियों के भीतर प्रतिभा और नेतृत्व की अपार क्षमता है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और शिक्षित बेटियां समाज की मजबूत आधारशिला हैं।

विशिष्ट अतिथि फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के सामने शिक्षा एवं करियर के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के अनेक अवसर हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि भारतीय समाज की शक्ति और संस्कृति में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने छात्राओं से अपनी शिक्षा, प्रतिभा और संस्कारों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भीतर नेतृत्व की भावना विकसित होना देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की स्वागत समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अग्निशिखा’ जैसे आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपने विचारों को समाज के सामने रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में प्रांत सह छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, रीना, रीता, विभाग छात्रा प्रमुख रोशनी ठाकुर, अलसा नूर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस आयोजन में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत बनाया। सम्मेलन एवं शोभायात्रा के माध्यम से छात्राओं ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर उत्साहपूर्ण संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*
Ghazipur01 Oct

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

पूरी खबर पढ़ें →

“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
Ghazipur01 Oct

“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई
Bareilly30 Sep

बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। जिले में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय एक अक्टूबर से…

पूरी खबर पढ़ें →
निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न
Ghazipur30 Sep

निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न

जमानिया (गाजीपुर) जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज बीआरसी जमानिया में 'कैच अप कराओ निपुण बनाओ' अभियान के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!