BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*

01 Oct 2026, 06:27 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
*
03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गाजीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कैथवलिया पुलिया के पास प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों की बड़ी खेप के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*घटना एवं पुलिस कार्यवाही*
दिनांक 01.10.2026 को लगभग 01:45 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्कर भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र लेकर कैथवलिया पुलिया के पास एक दोपहिया वाहन के साथ मौजूद हैं तथा उक्त शस्त्रों की डिलीवरी किए जाने की तैयारी में हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया तथा प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी स्वाट टीम व अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कैथवलिया पुलिया के आसपास घेराबंदी एवं निगरानी की गई।
पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर तीनों व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम रतन विश्वकर्मा पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष, रवि कुमार पुत्र हरिशंकर चौधरी निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष तथा अभिषेक कुमार पुत्र धर्मराज राम निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष बताया।
पुलिस द्वारा नियमानुसार जामा तलाशी एवं बैगों की तलाशी लिए जाने पर तीनों अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिन्दा कारतूस बरामद हुए। *बरामदगी का विवरण*
अभियुक्त रतन विश्वकर्मा के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पिट्ठू बैग से 06 पिस्टल .32 बोर तथा 07 देशी तमंचा .315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹200 नकद बरामद हुए।
अभियुक्त रवि कुमार के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं 06 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पिट्ठू बैग से 05 पिस्टल .32 बोर तथा 06 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹300 नकद बरामद हुए।
अभियुक्त अभिषेक कुमार के कब्जे से 01 पिस्टल .9 एमएम मय मैगजीन एवं 02 जिन्दा कारतूस .9 एमएम, एक पिट्ठू बैग से 05 पिस्टल .32 बोर तथा 06 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹400 नकद बरामद हुए।

*कुल बरामदगी*
• 18 अदद पिस्टल .32 बोर
• 01 अदद पिस्टल .9 एमएम बोर
• 19 अदद देशी तमंचा .315 बोर
• 11 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
• 02 अदद जिन्दा कारतूस .9 एमएम
• 05 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
• 03 अदद मोबाइल फोन
• ₹900/- नगद
• 01 अदद TVS Apache मोटरसाइकिल संख्या UP61BJ5035
• चेचिस नं. MD634BE85P2N09570

*पूछताछ में प्रकाश में आए तथ्य*
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अवैध शस्त्रों की तस्करी में संलिप्त हैं तथा मध्य प्रदेश के खंडवा एवं बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध शस्त्र लाकर उनकी डिलीवरी करने के लिए गाजीपुर में आए थे। अभियुक्तों द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी दी गई है। उक्त तथ्यों की स्वतंत्र रूप से सत्यापन एवं विस्तृत विवेचना की जा रही है।
*कानूनी कार्यवाही*
बरामद अवैध आग्नेयास्त्रों एवं कारतूसों के संबंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 9/5/25 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद शस्त्रों को नियमानुसार कब्जे पुलिस में लेकर सील-सर्वमोहर किया गया है तथा बरामदगी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी ई-साक्ष्य के माध्यम से की गई है।

➡️बरामद आग्नेयास्त्रों के स्रोत, इनके पूर्व एवं पश्चात संपर्कों तथा शस्त्रों की संभावित डिलीवरी के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. रतन विश्वकर्मा, पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा, निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष।

2. रवि कुमार, पुत्र हरिशंकर चौधरी, निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष।

3. अभिषेक कुमार, पुत्र धर्मराज राम, निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
4. तथा दो वंचित अभियुक्त जिनकी गिरफ़्तारी शेष है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम;
02. प्रभारी सर्विलांस सेल सुमित बालियान
03. उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी गोरा बाजार
04. अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में
05. उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, चौकी प्रभारी महाराजगंज;
06. उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रजागंज;
07. उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार साहू, चौकी प्रभारी रजदेपुर तथा पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।हमराही पुलिसकर्मी:हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह (स्वाट टीम), कांस्टेबल आदर्श यादव(स्वाट टीम), कांस्टेबल आकाश शुक्ला(स्वाट टीम), कांस्टेबल आकाश सिंह (स्वाट टीम), कांस्टेबल अंबुज मिश्रा (स्वाट टीम), कांस्टेबल संदीप पाण्डेय (स्वाट टीम), कांस्टेबल रिंकू कुमार (स्वाट टीम), कांस्टेबल महेन्द्र यादव(स्वाट टीम), कांस्टेबल चालक आनन्द सिंह (स्वाट टीम), एवं कांस्टेबल दिनेश सिंह (सर्विलांस सेल), कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल मनीष तिवारी, कांस्टेबल राहुल भारतीय, कांस्टेबल मनोज वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र यादव, कांस्टेबल नरेंद्र कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल मनीष तिवारी, कांस्टेबल राहुल भारतीय, कांस्टेबल मनोज वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र यादव,कांस्टेबल नरेंद्र ,गाजीपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की तस्करी एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात
Kheri01 Oct

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*
Ghazipur01 Oct

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

पूरी खबर पढ़ें →
“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
Ghazipur01 Oct

“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई
Bareilly30 Sep

बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

संवादाता यूनुस अंसारी बरेली। जिले में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय एक अक्टूबर से…

पूरी खबर पढ़ें →
निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न
Ghazipur30 Sep

निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न

जमानिया (गाजीपुर) जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज बीआरसी जमानिया में 'कैच अप कराओ निपुण बनाओ' अभियान के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!