BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

30 Sep 2026, 10:16 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरेली परिषदीय विद्यालयों का समय बदला सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

संवादाता यूनुस अंसारी

बरेली। जिले में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय एक अक्टूबर से बदल गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक विद्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

नई समय-सारिणी के अनुसार विद्यालय शुरू होने पर सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद शैक्षणिक कार्य शुरू होगा। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक मध्यावकाश निर्धारित किया गया है।

बीएसए की ओर से जारी आदेश में शासन के टाइम एंड मोशन स्टडीज संबंधी निर्देशों तथा सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों का हवाला दिया गया है। बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा के बाद योगाभ्यास के लिए भी समय निर्धारित किया गया है।

आदेश के मुताबिक शिक्षक शिक्षण अवधि शुरू होने से 15 मिनट पहले तथा शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद न्यूनतम 30 मिनट तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रहे थे। अब 1 अक्टूबर से नया समय लागू हो गया है। आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात
Kheri01 Oct

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात

पलिया में जल्द बनेगा इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*
Ghazipur01 Oct

अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध स्वाट टीम गाजीपुर पुलिस व कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही।*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर * 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
Ghazipur01 Oct

“विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत की कल्पना” थीम पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न
Ghazipur30 Sep

निपुण भारत मिशन: बीआरसी जमानिया में गोद लिए गए विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम संपन्न

जमानिया (गाजीपुर) जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज बीआरसी जमानिया में 'कैच अप कराओ निपुण बनाओ' अभियान के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!