जबलपुर
कश्मीर में मारा गया भारत का दुश्मन आतंकी मूसा, भारतीय सैनिकों ने एनकाउंटर में किया ढेर
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कश्मीर में मारा गया भारत का दुश्मन आतंकी मूसा, भारतीय सैनिकों ने एनकाउंटर में किया ढेर
मूसा पाकिस्तान स्थित आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और वह कई मामलों में वांटेड था। सुरक्षाबलों ने उसके मारे जाने को लश्कर के लिए बड़ा झटका बताया है।
भारतीय सुरक्षा बलों को मंगलवार रात बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने भारत के दुश्मन एक खूंखार आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सबसे वांटेड आतंकवादी सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले में मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मुठभेड़ में आतंकी ढेर हो गया।
हालांकि कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ 'मूसा' के रूप में की है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि सेना ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कोराग, यूसमर्ग कैसे क्षेत्र में अभियान शुरू किया था और इस दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गई।
आतंकियों ने शुरू की थी गोलीबारी
सेना ने अपने बयान में बताया, "सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। इसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया।" अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है और इस दौरान वन क्षेत्र दूधपथरी में हुई मुठभेड़ में 'मूसा' मारा गया।
कई हमलों का आरोपी था मूसा
सेना ने बताया कि मूसा कई सालों से पीर पंजाल पर्वतमाला के दोनों ओर हुए कई हमलों में शामिल रहा था। इस कारण वह मोस्ट वांटेड भी था। इससे पहले वह मूसा इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ से बच निकला था। अधिकारियों के मुताबिक उसका करीबी सहयोगी यासिर पांच सितंबर को हुई उस मुठभेड़ में मारा गया था। अब मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर जनपद गाजीपुर में वीबी-जीरामजी योजनान्तर्गत कुल 5.40 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल एशियन गेम्स…
पूरी खबर पढ़ें →भाजपा किसान मोर्चा में जगदीश जी गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी, मंदसौर जिले के सह आईटी सेल प्रमुख नियुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →*अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार* मंदसौर। शामगढ़ निवासी एक महिला से मेट्रिमोनियल वेबसाइट के…
पूरी खबर पढ़ें →शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ यूपी के कानपुर में सराफा कारोबारी के घर से 75 लाख की 30 किलो…
पूरी खबर पढ़ें →