BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Mandsaur

*अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार* मंदसौर। शामगढ़ निवासी एक महिला से मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए साढ़े 7 लाख रुपये की ठगी के मामले में मंदसौर पुलिस ने अंत

29 Sep 2026, 09:11 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

*अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार*

मंदसौर। शामगढ़ निवासी एक महिला से मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए साढ़े 7 लाख रुपये की ठगी के मामले में मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने देश के अलग-अलग राज्यों में बैठकर 100 से अधिक साइबर ठगी की वारदातें की हैं और प्रारंभिक जांच में 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का पता चला है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में विशेष टीम ने करीब डेढ़ माह तक तकनीकी जांच के बाद राजस्थान के जयपुर और बिहार के अरवल सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज आदि क्षेत्रों के निवासी हैं।
जांच में सामने आया कि गिरोह मेट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को NRI बताता था। शादी का झांसा देकर विदेशी गिफ्ट भेजने और कस्टम ड्यूटी, टैक्स व अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ितों से रकम खातों में जमा करवाता था।
गिरोह द्वारा ठगी की रकम के लिए 150 से अधिक म्यूल बैंक खाते और मोबाइल सिम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, 30 सिम, 5 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। विभिन्न बैंक खातों में जमा 8 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज कराई गई है। पुलिस के अनुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद राशि पीड़ित को वापस दिलाई जाएगी। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत
Ghazipur28 Sep

बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…

पूरी खबर पढ़ें →
बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत
Bareilly28 Sep

बरेली बहेड़ी के परोही फाटक के पास भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो युवको की मौत

संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए सीसी टीमों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Ghazipur28 Sep

गाजीपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए सीसी टीमों को दिया विशेष प्रशिक्षण

गाजीपुर, 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने और घायलों…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना रेवतीपुर पुलिस ने धारा 69 और 352 बीएनएस के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Ghazipur28 Sep

थाना रेवतीपुर पुलिस ने धारा 69 और 352 बीएनएस के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद गाजीपुर में अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेवतीपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!