BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मेरे सपनों का भारत – चित्र सेवा‘‘ अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

29 Sep 2026, 09:11 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा‘‘ अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर ‘‘मेरे सपनों का भारत – चित्र सेवा‘‘ अभियान (17 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026) के तहत बच्चों की रचनात्मक कल्पना के माध्यम से ‘‘25 वर्षों के सेवा कार्य‘‘ एवं ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश‘‘ की संकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा ने अवगत कराया कि शासन की मंशानुरूप जनपद के समस्त विकास खंडों में परिषदीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों में कक्षा 5 से 8 के छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला (ड्राइंग) प्रतियोगिता तथा उच्च प्राथमिक/माध्यमिक स्तर पर निबंध, भाषण एवं वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिताओं का चरणबद्ध आयोजन कराया गया।

विकास खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के नोडल प्रभार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के सघन पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिनांक  18 सितंबर को मनिहारी, मरदह एवं मुहम्मदाबाद, दिनांक 19 सितंबर को सैदपुर, देवकली एवं कासिमाबाद, दिनांक 21 सितंबर को भदौरा, बिरनो, भांवरकोल एवं सदर (नगर क्षेत्र सहित), दिनांक 22 सितंबर को जमानिया, करंडा, जखनियां एवं रेवतीपुर एवं दिनांक  23 सितंबर को सादात एवं बाराचवर में हुआ।

इस पूरे अभियान का सतत पर्यवेक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा प्राचार्य, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिताओं के अगले चरण में आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जनपद के समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर से चयनित उत्कृष्ट चित्रों की भव्य प्रदर्शनी प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक आयोजित की गई।

प्रदर्शनी के दौरान प्रत्येक विकास खंड स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में उपस्थित स्थानीय अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बच्चों द्वारा कैनवास पर उकेरी गई विकसित भारत की संकल्पना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ कृतियों को संकलित कर आगामी 01 अक्टूबर 2026 को जनपद स्तर पर वृहद प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रमाण-पत्र एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बीएसए ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक सोच, राष्ट्रीय चेतना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है और उनकी कल्पनाशक्ति को नई उड़ान मिलती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कालेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज*
Bareilly29 Sep

*कालेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज*

देवरनियां पुलिस ने कॉलेज परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय
Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
सुबह से बस यूनियन का धरना-प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन की पहल पर उठे सवाल ई-रिक्शा और ऑटो टैक्सियों के खिलाफ आंदोलन तेज; कल सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो RTO कार्यालय में कागजात
एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ
Ghazipur28 Sep

एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।
Kanpur Nagar28 Sep

बैंकों में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!