Ghazipur
एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सुशोभित डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) अपलोड हुआ
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए सदर ब्लाक के कंपोजिट स्कूल डीलिया की सहायक अध्यापिका डॉ ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार, (गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा) राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ (एससीईआरटी) के आधिकारिक उद्गम पोर्टल पर चयनित होकर तथा पांच दिवस की कार्यशाला के पश्चात इसका वीडियो तैयार होकर अपलोड हुआ है। शिक्षिका के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नवाचार शिक्षण पद्धतियों तथा गतिविधियों के द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना ,कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाना और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करना है ।बच्चों को किताब तक सीमित न रखकर प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में विज्ञान के सिद्धांत को समझने की जिज्ञासा बढ़ायी ,रटने की पद्धति को छोड़कर *क्यों और कैसे?* पर उनका ध्यान केंद्रित किया । इन प्रयासों के परिणाम स्वरुप न केवल बच्चों की उपस्थिति में सुधार हुआ बल्कि विज्ञान के प्रति उनका डर भी जिज्ञासा में बदल गया । कंपोजिट स्कूल डीलिया के बच्चों का चयन इंस्पायर माणक, बिल्डथन ,राष्ट्रीय आविष्कार अभियान,NMMS ,अटल आवासीय में हुआ है। इस प्रकार सरल नवाचार और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों और सामुदायिक जुड़ाव से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुधरी है बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को *राष्ट्रीय पटल* पर भी स्थापित करने का काम किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शुभम् अवस्थी/BB इंडिया न्यूज़ इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह…
पूरी खबर पढ़ें →
भदौरा ( ग़ाज़ीपुर ) ब्लॉक के बारा, भतौरा और हरकरनपुर गांव में पेयजल संकट गहरा गया गया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया ( ग़ाज़ीपुर) के गांव रायपुर में तेज आंधी और पानी के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया 48 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा! महिला से…
पूरी खबर पढ़ें →
संवादाता यूनुस अंसारी बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के परोही फाटक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने…
पूरी खबर पढ़ें →