वृहद रोजगार मेला में 25 से अधिक कंपनियों ने 654 युवाओं को दिया जॉब ऑफर का लेटर

गाजीपुर, 27 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रविवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज (बोरसिया, फदनपुर) के संयुक्त तत्वावधान में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य एवं विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक प्रो. सानन्द सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, उप प्राचार्य नवनीत वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद युवाओं को रोजगार मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने विकसित भारत के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कौशल विकास और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से न सिर्फ देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में बल्कि विदेशों में भी अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक प्रो. सानन्द सिंह ने कहा कि जिले के युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद अहम हैं और संस्थान भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में पूरा सहयोग देता रहेगा।
इस रोजगार मेले में प्रोमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा.लि., उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (वाराणसी), क्वैस कॉरपोरेशन प्रा.लि., सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड लि., एमआरएफ टायर्स, हिंडाल्को रेणुकूट, और पीएनबी मेट लाइफ सहित 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया।
कंपनियों द्वारा ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, और टेक्निशियन जैसे विभिन्न पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए गए। मेले में लगभग 2000 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 654 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को নিজ-নিজ नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






