BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गाजीपुर में लगा स्वास्थ शिविर अनुभव सिन्हा की शानदार पहल

26 Sep 2026, 07:16 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में लगा स्वास्थ शिविर अनुभव सिन्हा की शानदार पहल - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी चाणक्य न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
आज दिनांक 26 सितंबर को गाजीपुर
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा काल पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को लंका मैदान, गाजीपुर में सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सेवा संकल्प स्वास्थ्य अभियान के तहत बहु विशेषज्ञ चिकित्सा केन्द्र की स्थापना की गई, जिसमें प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी। शिविर में वृहद स्तर पर मरीजों का पंजीकरण किया गया।

यह शिविर दिनांक 26, 27 एवं 28 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 25 वर्षों तक राष्ट्र सेवा के लिए अपने आप को समर्पित किया है।

उनके सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को हम स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अमृत फार्मेसी और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से गाजीपुर के लोगों को अब वाराणसी या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। इसके उपरान्त माननीय उप मुख्यमंत्री जी महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित अमृत फार्मेसी एवं अत्याधुनिक सी0टी0 स्कैन मशीन एवं चार नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (व्ज्) का  फीता काटकर लोकार्पण किया।

इससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले गरीब एवं असहाय मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं एवं कम खर्च में जांच की सुविधा मिल सकेगी। लोकार्पण के उपरांत माननीय मंत्री जी ने अमृत फार्मेसी का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं औषधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों का निरीक्षण कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम बैच के एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की ओर से चिकित्सा सुविधाओं एवं संस्थान के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी माननीय उपमुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। मीडिया से वार्ता के दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने कहां की गाजीपुर मेडिकल कॉलेज सभी नए मेडिकल कॉलेज से अच्छा कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसे निरंतर कार्य करता रहे।

प्रचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा के द्वारा 05 प्रस्ताव जिसमें स्मब्द्ध चिकित्सालय में म्ििसनमदज ज्तमंजउमदज च्संदज (म्ज्च्) की स्थापना कार्य हेतु प्राप्त आंगणन अनुसार लागत 300 व 200 शैय्या चिकित्सालय, गोराबाजार स्थित 200 एवं 300 शैय्या चिकित्सालयों को जोड़ने हेतु सी०सी० रोड एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य हेतु, मुख्य परिसर में एकेडिमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक एवं लेक्चर थियेटर भवन को कवर्ड कॉरिडोर द्वारा जोड़ने हेतु निर्माण कार्य हेतु, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में आवश्यक अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य हेतु अनुमानित, लेवल-3 ट्रामा सेन्टर को लेवल-2 ट्रामा सेन्टर के संचालन से सम्बन्धित कार्य हेतु मा0 उपमुंख्यमत्री के सम्मुख अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किये गये, जिसे मा0 उपमुख्यमंत्री जी द्वारा प्रस्ताव हेतु शासन स्तर से स्वीकृत हेतु भेजा गया। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद डॉ0 संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राय, समाजसेवी अभिनव सिन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुशवाहा जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Ghazipur01 Nov

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
Ghazipur01 Nov

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghazipur01 Nov

यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक
Ghazipur01 Nov

जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!