BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गाजीपुर में लगा रोजगार मेला 37 कंपनी ने लगाया कैंप

23 Sep 2026, 07:30 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में लगा रोजगार मेला 37 कंपनी ने लगाया कैंप - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फ़ी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
बी बी न्यूज इंडिया गाजीपुर

जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया है कि आज दिनांक-23.09.2026 को "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल, माननीय अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा फीता काटकर विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय, भाजपा उपाध्यक्ष, श्री प्रवीण सिंह, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त रोजगार मेला में उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें रोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश राय जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत ऐसे कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो तथा रोजगार के इच्छुक युवाओं को सेवायोजित किया जाय। उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है, ऐसे में युवाओं के हित प्रधान है। अतः इनके मॉग के सापेक्ष रोजगार मेलों का निरन्तर आयोजन होता रहें।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में रोजगार मेले के आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय की सराहना की और उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से पूर्व मे विदेशों में भी भर्ती की गयी है तथा वर्तमान में रोजगार मेले के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजित किया जा रहा है, उन्होंने कार्यक्रम में युवाओं का हौसला बढ़ाया।
आज के रोजगार मेला में प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा० लि०, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक वाराणसी, क्वैस कार्पोरेषन प्रा०लि०, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लिलैण्ड लि०. MRF टायर्स, लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, नर्स केयर 24, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा०लि०, पी०एन०बी० मेट लाईफ, आदि सहित 30 से अधिक कम्पनियों/ नियोजकों द्वारा, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुपरवाईजर, टेक्निशियन, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया गया। रोजगार में लगभग 2000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 618 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउण्ड हेतु चयन किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Ghazipur01 Nov

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
Ghazipur01 Nov

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghazipur01 Nov

यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक
Ghazipur01 Nov

जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!