BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Mandsaur

तोलाखेड़ी में धूमधाम से मनाई वीर तेजाजी महाराज की जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली निशान व पालकी यात्रा डीजे और गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में हुआ भव्य भ्रमण, युवाओं में दिखा ज

21 Sep 2026, 09:03 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

तोलाखेड़ी में धूमधाम से मनाई वीर तेजाजी महाराज की जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली निशान व पालकी यात्रा

डीजे और गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में हुआ भव्य भ्रमण, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह—बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग

तोलाखेड़ी/मंदसौर। ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी में बंजारा समाज द्वारा वीर तेजाजी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ वीर तेजाजी महाराज की निशान एवं पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और वे धार्मिक जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन का लाभ लिया। पूरा गांव वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
वचन निभाने वाले वीर की गाथा को किया याद
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के त्याग, शौर्य और बलिदान को याद किया। लोक आस्था में वीर तेजाजी महाराज को अपने वचन के प्रति अडिग रहने वाले वीर के रूप में श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। गौ माता और रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग और बलिदान की गाथा आज भी समाज को प्रेरणा देती है।
वीर तेजाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन ने तोलाखेड़ी में सामाजिक एकता, आस्था और संस्कृति की मजबूत झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के चरणों में नमन करते हुए समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जबलपुर17 Sep

सऊदी अरब पर हमले से खुली ‘मक्का पैक्ट’ की पोल, पाकिस्तान बोला-यह डिफेंसिव…

सऊदी अरब पर हमले से खुली ‘मक्का पैक्ट’ की पोल, पाकिस्तान बोला-यह डिफेंसिव... सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

अमेरिका में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास, 100% तक टैरिफ़ का प्रावधान, भारत ने दिया ये जवाब

अमेरिका में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास, 100% तक टैरिफ़ का प्रावधान, भारत ने दिया ये…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly21 Sep

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैलामें श्री कृष्ण नोमी के उपलक्ष्य में लगा मेला*

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैला में श्री कृष्ण नौमी के उपलक्ष में लगा मेला* मेला एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!