जबलपुर
खाड़ी में होने वाला है कुछ धुआंधार, सीक्रेट मीटिंग कर रहे अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देश, बढ़ी हलचल
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खाड़ी में होने वाला है कुछ धुआंधार, सीक्रेट मीटिंग कर रहे अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देश, बढ़ी हलचल
Secret Meeting Amid Iran War: ईरान-अमेरिका युद्ध में अब भी हालात तनावपूर्ण हैं. इसी बीच अमेरिका ने इजरायल और सात अरब देशों के साथ मिलकर एक सीक्रेट बैठक की है. खास बात ये है कि मीटिंग इतने गुप्त तरीके से हुई है कि इसकी भनक भी किसी को नहीं लगी. इसके लिए किसी अरब देश को नहीं बल्कि जर्मनी को चुना गया.
What Israel-US going to do in Iran: एक तरफ खाड़ी के हालात बिगड़ रहे हैं. युद्ध ईरान से लेकर यमन और सऊदी के संघर्ष तक पहुंच चुका है. इसी बीच अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की जर्मनी में एक अहम बैठक हुई है. एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक पिछले सप्ताह हुई थी. इसे अमेरिका के सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने आयोजित किया था और खास बात यह रही कि बैठक की आधिकारिक घोषणा पहले किसी भी देश की सरकार ने नहीं की थी.
यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब ईरान के साथ जारी युद्ध और पूरे मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में इजरायल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए. इनमें से कई अरब देशों के इजरायल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध तक नहीं है. बावजूद इसके इन देशों के सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने गंभीर हैं.
सीक्रेट मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बाद में बताया कि उसने जर्मनी में आठ देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ एक निर्धारित सम्मेलन की मेजबानी की थी. कमांड के मुताबिक इसका उद्देश्य मध्य पूर्व में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना था. रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के दौरान एडमिरल ब्रैड कूपर ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कथित तौर पर दूसरे देशों के सैन्य अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने के बावजूद अमेरिका की क्षेत्र से अपनी सेना हटाने की कोई योजना नहीं है. यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ युद्ध को 6 महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन तनाव कम नहीं हो रहा है.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
सरकार ने किया सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए…
पूरी खबर पढ़ें →सऊदी अरब पर हमले से खुली ‘मक्का पैक्ट’ की पोल, पाकिस्तान बोला-यह डिफेंसिव... सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर ग्रामीण स्टेडियमों में गूंजा संकल्प, पीआरडी जवानों ने भी जलाए दीप गाजीपुर। संकल्प…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर 17 सितंबर 2026 उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों…
पूरी खबर पढ़ें →गाज़ीपर : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, एक दलाल को भेजा थाने September…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिजवी की रिपोर्ट गाजीपुर गाजीपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर, 317 दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को मिले 48 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →