Ghazipur
तिमाही समीक्षा हुई
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
गाजीपुर 21 सितम्बर, 2026 दिनांक 21.09.26 को जून 2026 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार, नाबार्ड डीडीओ श्रीमती कंचन पाल एवं सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मे जून 2026 तक की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें, ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। गाजीपुर जिले का जमा अनुपात मार्च 2026 में 41.88पतिशत था जो जून 2026 को बढ़कर 42.63प्रतिशत हो गया है। कुल जमा राशि 22827 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम राशि 9731 करोड़ रुपये रही।
एसएचजी सीसीएल लिंकेज में वित्त वर्ष 26-27 के लिए 5500 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1714 सीसीएल लिंकेज एसएचजी को स्वीकृत और वितरित किया गया है। सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1850 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 395 आवेदनों को स्वीकृत और वितरित किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कुल भौतिक लक्ष्य 79958 के सापेक्ष अभी तक 31231 खातों में रु. 503.39 करोड़ का वितरण किया गया है। अध्यक्ष ने जनपद के ऋण जमानुपात बढ़ाने हेतु बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जिसके लिए उन्होने बैंको को शासकीय योजनाओं संबन्धित आवेदनों को अतिशीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया, साथ ही उन्होने पीएम सूर्यघर एवं सीएम युवा उद्यमी योजना मे पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली पलिया…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग को लेकर सपाइयों में आक्रोश, कार्रवाई की…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया पलिया में शुरू होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल पलिया कलां,…
पूरी खबर पढ़ें →गहमर (ग़ाज़ीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली आफिया जमाल को विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई, युवा कल्याण विभाग को सौंपी…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर: कोतवाली पुलिस ने गैर इजाजत हत्या (बीएनएस की धारा 105) से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित…
पूरी खबर पढ़ें →