BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण

21 Sep 2026, 11:35 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
गाजीपुर। दिनांक 21 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा महिला अपराध प्रकोष्ठ, महिला राज्य प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ, महिला आर्थिक प्रकोष्ठ, महिला सहायता प्रकोष्ठ, बाल किशोर इकाई एवं मिशन शक्ति सेल के कार्यालयों का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित शाखाओं में पहुंचकर तैनात पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों में आवश्यक सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा संचालित पोर्टलों का कर्मियों से संचालन कराकर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। विभिन्न आयोगों एवं उच्च स्तरों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने तथा आवंटित कार्यों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव एवं विभिन्न रजिस्टरों के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रभावी, संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण के साथ कार्यालयीन कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाना रहा। की

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kheri21 Sep

नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली पलिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri21 Sep

पलिया में शुरु होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया पलिया में शुरू होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल पलिया कलां,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur20 Sep

आफिया जमाल विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

गहमर (ग़ाज़ीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली आफिया जमाल को विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!