BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

विवादित होर्डिग पर सपा का बवाल

21 Sep 2026, 01:29 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विवादित होर्डिग पर सपा का बवाल - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर

अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग को लेकर सपाइयों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

माफिया राज और अखिलेश लूट लिया पर पूरा प्रदेश यह थी विवादित होर्डिग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगाए गए विवादित होर्डिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को सपाइयों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश के करीब 14 जिलों में अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंग पर “माफिया राज” और “अखिलेश, लूट लिया पूरा प्रदेश” जैसे आपत्तिजनक और राजनीतिक रूप से विवादित संदेश लिखे गए हैं। समाजवादी पार्टी ने इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकतांत्रिक राजनीति का अपमान बताते हुए पूरे मामले की जांच तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी, सदर विधायक जयकिशन साहू, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, डॉ. समीर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद तथा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल या उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह के विवादित एवं आपत्तिजनक होर्डिंग लगाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर होर्डिंग लगाने वालों की पहचान की जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अखिलेश यादव को निशाना बनाकर पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाने के मामले सामने आए हैं, जिनको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध और कार्रवाई की मांग की है।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Bareilly21 Sep

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैलामें श्री कृष्ण नोमी के उपलक्ष्य में लगा मेला*

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैला में श्री कृष्ण नौमी के उपलक्ष में लगा मेला* मेला एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri21 Sep

नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली पलिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri21 Sep

पलिया में शुरु होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया पलिया में शुरू होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल पलिया कलां,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur20 Sep

आफिया जमाल विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

गहमर (ग़ाज़ीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली आफिया जमाल को विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!