BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

प्रशासन का चला डंडा स्टेडियम की जमीन कराई मुक्त

20 Sep 2026, 09:34 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रशासन का चला डंडा स्टेडियम की जमीन कराई मुक्त - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई, युवा कल्याण विभाग को सौंपी गई भूमि

गंगौली में चला प्रशासन का डंडा, अतिक्रमण हटाकर स्टेडियम की जमीन कराई मुक्त

कासिमाबाद। गंगौली में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिन्हित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर कासिमाबाद के नायब तहसीलदार देवा गोंड के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
बताया गया कि गंगौली में स्टेडियम निर्माण के लिए आराजी संख्या 105 में करीब 1.684 हेक्टेयर भूमि चिन्हित है। मौके पर उक्त भूमि के एक हिस्से पर अतिक्रमण की स्थिति बताई गई थी। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज यादव के ईंट-भट्ठे की आपीस को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के बाद युवा कल्याण विभाग को मिली जमीन
अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार को सौंप दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अब प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की संभावना है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और युवाओं में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैलामें श्री कृष्ण नोमी के उपलक्ष्य में लगा मेला*
Bareilly21 Sep

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैलामें श्री कृष्ण नोमी के उपलक्ष्य में लगा मेला*

*जिला बरेली तहसील बहेड़ी के ग्राम चुरैला में श्री कृष्ण नौमी के उपलक्ष में लगा मेला* मेला एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली
Kheri21 Sep

नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया नशे के खिलाफ पलिया में गूंजी जागरूकता की आवाज, छात्रों ने निकाली रैली पलिया…

पूरी खबर पढ़ें →
पलिया में शुरु होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल
Kheri21 Sep

पलिया में शुरु होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया पलिया में शुरू होने जा रही एडवेंचर एक्टिविटी, पैरामोटर का ट्रायल सफल पलिया कलां,…

पूरी खबर पढ़ें →
आफिया जमाल विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं
Ghazipur20 Sep

आफिया जमाल विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

गहमर (ग़ाज़ीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली आफिया जमाल को विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!