Ghazipur
महिला कल्याण वा जागरूकता सम्मेलन कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
गाजीपुर में महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
गाजीपुर में महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
गाजीपुर में महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन 2026 का आयोजन गाजीपुर। महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन के बैनर तले ‘महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वरोजगार, कानूनी सुरक्षा और समाज में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। इस दौरान समाज, शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →