BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

अभिनव सिन्हा ने किया प्रेस वार्ता बताया मेडिकल कैम्प के बारी

18 Sep 2026, 05:41 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अभिनव सिन्हा ने किया प्रेस वार्ता बताया मेडिकल कैम्प के बारी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
सिकंदरपुर, गाज़ीपुर में अभिनव सिन्हा ने की प्रेस वार्ता, 27 से 29 सितंबर तक मेडिकल कैंप की दी जानकारी

गाज़ीपुर। सिकंदरपुर स्थित अपने निजी आवास पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने आज प्रेस वार्ता कर आगामी 27, 28 और 29 सितंबर को आयोजित होने वाले मेडिकल कैंप के संबंध में जानकारी दी।

अभिनव सिन्हा ने बताया कि मेडिकल कैंप में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप से जुड़ी जानकारी वाले बैनर पर क्यूआर कोड भी लगाया गया है। जिन लोगों को मेडिकल कैंप में चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है या किसी प्रकार की सर्जरी की जरूरत है, वे इस क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन जरूरतमंद मरीजों को उपचार या सर्जरी के लिए सहायता की आवश्यकता है, वे समय रहते क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं और मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kheri18 Sep

न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

🔴 न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भारी पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly18 Sep

एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका होने का दावा*

*एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly18 Sep

समाजवादी राष्ट्रीय महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दीपा जेम्स को को बनाया राष्ट्रीय सचिव

बरेली। भीम आर्मी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुई दीपा जेम्स को समाजवादी राष्ट्रीय महिला सभा में दीपा…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri18 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला नगर।

🪔 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा जम्मू-कश्मीर के…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

सरकार ने किया सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए सदस्य

सरकार ने किया सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!