BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

01 Nov 2026, 07:14 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन आज दिनांक 01.11.2026 को जनपद न्यायालय परिसर,गाजीपुर में किया गया है। शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश जय प्रकाष यादव द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा हेतु सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शिविर के नोडल अधिकारी  शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या-01 द्वारा यह कहा गया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाये गये थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर श्री बलराम दास द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 4184 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। उनके द्वारा बताया गया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान कार्ड आदि भी वितरित किये गये।  शिविर में मौके पर ही आवेदन किये जाने की सुविधा भी प्रदान की गयी। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा भी पंडाल लगाया गया, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से सम्बंधित विशेष जानकारी प्रदान की गयी। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को 05 ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पी.ओ.(एम.ए.सी.टी.) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के महासचिव  अंजनी कुमार ठाकुर, न्यायिक अधिकारीगण अभिमन्यू सिंह, सुश्री ष्वेता वर्मा, संजय के लाल,  विजय कुमार, श्रीमती नूतन द्विवेदी व अन्य न्यायिक अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन आज दिनांक 01.11.2026 को जनपद न्यायालय परिसर,गाजीपुर में किया गया है। शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश जय प्रकाष यादव द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा हेतु सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शिविर के नोडल अधिकारी  शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या-01 द्वारा यह कहा गया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाये गये थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर श्री बलराम दास द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 4184 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। उनके द्वारा बताया गया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान कार्ड आदि भी वितरित किये गये।  शिविर में मौके पर ही आवेदन किये जाने की सुविधा भी प्रदान की गयी। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा भी पंडाल लगाया गया, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से सम्बंधित विशेष जानकारी प्रदान की गयी। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को 05 ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पी.ओ.(एम.ए.सी.टी.) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के महासचिव  अंजनी कुमार ठाकुर, न्यायिक अधिकारीगण अभिमन्यू सिंह, सुश्री ष्वेता वर्मा, संजय के लाल,  विजय कुमार, श्रीमती नूतन द्विवेदी व अन्य न्यायिक अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur31 Oct

राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में बड़े ही जोश, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 - उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur31 Oct

दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, गाजीपुर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 माननीय राज्य विधिक सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur31 Oct

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.10.2026…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur31 Oct

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

उर्फी रिज़वी चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur31 Oct

रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला गाज़ीपुर दिनांक - 31-10-26 स्लग - गाजीपुर: रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!