Ghazipur
रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला गाज़ीपुर दिनांक – 31-10-26
स्लग – गाजीपुर: रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट – मो0आरिफ अहमद,उर्फी रिज़वी ,9455069111
गाजीपुर। उप निबंधक कार्यालय मोहम्मदाबाद में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक अधिवक्ता ने कार्यालय के बाबू पर निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त 1.5 प्रतिशत रकम मांगने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता दीपक सिंह के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री के लिए उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज उप निबंधक कार्यालय के बाबू को दिए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद बाबू ने कागजात सही बताते हुए कहा कि सरकारी मूल्यांकन के अतिरिक्त 1.5 प्रतिशत रकम अलग से देनी होगी, अन्यथा रजिस्ट्री नहीं होगी।
दीपक सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने इस अतिरिक्त रकम के बारे में सवाल किया तो उन्हें वकालत में नया होने और रजिस्ट्री के नियमों की जानकारी नहीं होने की बात कहकर जवाब दिया गया। इसके बाद उनके दस्तावेज वापस कर दिए गए और रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।
इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। सिविल बार के अधिवक्ताओं ने राइफल क्लब पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। वही अधिवक्ताओं ने बताया कि यह हाल हर तहसील और गाजीपुर सदर तहसील का भी है। अगर अंश निर्धारण नहीं है तो गाजीपुर में भी सदर रजिस्टार के यह भी मांग रखी जाती है, वही जब मीडिया प्रतिनिधि ने उप निबंधक कार्यालय गाजीपुर के सुनील गुप्ता से पूछा और बाबू कृष्ण मोहन गोंड़ से पूछा तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लिखना लिख दीजिए हम कोई बाइट नहीं देंगे।
बाइट – दीपक सिंह, अधिवक्ता सिविल बार एसोसिएशन
बाइट – श्री रामप्रताप यादव, अधिवक्ता सिविल बार एसोसिएशन
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 आज दिनांक 31…
पूरी खबर पढ़ें →विशाल भट्ट ज़िला रिपोर्टर कानपुर से दिल्ली के बीच रात में तेज और आरामदायक रेल सफर का इंतजार…
पूरी खबर पढ़ें →जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी उर्फी रिज़वी…
पूरी खबर पढ़ें →जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज लखनऊ…
पूरी खबर पढ़ें →