गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
3 नवंबर को सैदपुर और 5 नवंबर को जखनिया में होगा आयोजन, 12 से 35 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
गाजीपुर, 01 नवंबर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन-2026 के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दो विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 3 नवंबर को सैदपुर और 5 नवंबर को जखनिया विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेला लगेगा। इसमें 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होकर युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
रोजगार मेला प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को सैदपुर स्थित मोतीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रेलवे क्रॉसिंग के निकट तथा 5 नवंबर को जखनिया के सिखड़ी स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्राइवेट लिमिटेड, विशाल बेयरिंग्स लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चेन प्राइवेट लिमिटेड, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, सुब्रोस प्राइवेट लिमिटेड, एमआरएफ टायर्स और गाजीपुर रोडवेज सहित 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
इन कंपनियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा अपने बायोडाटा के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेला प्रभारी ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों स्थानों पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग पूरी तरह निःशुल्क है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 - उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 माननीय राज्य विधिक सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.10.2026…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में…
पूरी खबर पढ़ें →