BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Bareilly

एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका होने का दावा*

18 Sep 2026, 03:41 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका होने का दावा* - BAREILLY, उत्तर प्रदेश

*एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका होने का दावा*

बरेली। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर समय रहते ध्यान दिया जाना जरूरी है। एक एमआरआई सेंटर के पास स्थित पेड़ काफी झुका हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक पेड़ का एक हिस्सा केबल तथा ऊपर स्थित महिंद्रा बैंक के बोर्ड के सहारे टिका हुआ बताया जा रहा है।

चिंता की बात यह है कि नीचे बेसमेंट में एमआरआई सेंटर संचालित होने के कारण यहां मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही रहती है। आसपास वाहन भी खड़े होते हैं। ऐसे में यदि पेड़ का हिस्सा अचानक गिरता है तो किसी व्यक्ति, मरीज, कर्मचारी या वाहन को नुकसान पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मामले को लेकर बैंक के गार्ड से बात किए जाने पर, उनके हवाले से यह बात सामने आई कि इससे कोई हमें फर्क नहीं पड़ता कि बड़ा हादसा हो या छोटा हादसा कोई बात नहीं सब देख लेंगे हम लोग।

बड़ा सवाल—हादसे का इंतजार क्यों?

सवाल यह है कि जब किसी पेड़ की स्थिति संभावित खतरे का कारण बन सकती है और उसके आसपास मरीजों तथा आम लोगों की आवाजाही भी हो रही है, तो किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सुरक्षा कदम क्यों न उठाए जाएं?

क्या संबंधित विभाग या जिम्मेदार संस्था मौके का निरीक्षण कर पेड़ की स्थिति की जांच करेगी? क्या पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाने अथवा आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई से ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल जरूरत इस बात की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण करे और यदि पेड़ वास्तव में खतरा पैदा कर रहा है तो समय रहते आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जाएं, ताकि किसी संभावित दुर्घटना की स्थिति पैदा न हो।

*इस मामले में संबंधित पक्ष/जिम्मेदार विभाग का आधिकारिक बयान समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं हो पाया। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur17 Sep

युवा कल्याण विभाग और पी आर डी के जवानों ने भी जलाया आशीर्वाद का दीया

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर ग्रामीण स्टेडियमों में गूंजा संकल्प, पीआरडी जवानों ने भी जलाए दीप गाजीपुर। संकल्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Sep

दिव्यांग जनों को दिया ट्राई साइकिल जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंह ने

उर्फी रिजवी की रिपोर्ट गाजीपुर गाजीपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर, 317 दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को मिले 48 लाख…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!