BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

जिला अधिकारी ने किया A RTO कार्यालय का निरीक्षण

17 Sep 2026, 06:58 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला अधिकारी ने किया A RTO कार्यालय का निरीक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाज़ीपर : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, एक दलाल को भेजा थाने
September 17, 2026

✍️ उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर
गाजीपुर – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा आज एआरटीओ कार्यालय गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभिन्न अनुभागों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एआरटीओ कार्यालय के गेट के बाहर पर एक संदिग्ध व्यक्ति रामाशीष खरवार को संदेह के आधार पर पूछताछ के दौरान जिलाधिकारी ने थाना में भेज दिया जिलाधिकारी ने पंजीयन कार्य के लिए आए आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए जानकारी ली कि पंजीयन संबंधी निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। आवेदकों द्वारा बताया गया कि उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले आमजन को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क एवं प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न होने पाए। जिलाधिकारी ने कार्यालय में प्राप्त आईजीआरएस शिकायतों की स्थिति की भी जांच की। इस दौरान एक निस्तारित शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता आलोक कुमार से दूरभाष पर संपर्क कर जिलाधिकारी ने स्वयं जानकारी प्राप्त की कि उनकी समस्या का निस्तारण समय से एवं संतोषजनक ढंग से हुआ अथवा नहीं। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनकी समस्या का समय से निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस सहित जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा लेखाकार कक्ष, डीबीए कक्ष, पंजीयन अनुभाग, सारथी बायोमेट्रिक कक्ष, जनसेवा केंद्र कक्ष, प्रवर्तन कक्ष, हल्के मोटर वाहन संबंधी कार्य कक्ष तथा लाइसेंस अनुभाग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षों में रखी फाइलों एवं अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इसके पश्चात जिलाधिकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गाजीपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। संस्थान में पहुंचकर उन्होंने अध्यापकों की संख्या, अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या तथा संचालित प्रशिक्षण एवं शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, संस्थान तक आने-जाने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा उन्हें होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे निडर होकर अपनी समस्याएं बताएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि संस्थानों में व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुगम बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने संस्थान के स्टाफ को भी विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने संस्थान में पाया कि बच्चों के आने जाने वाले रास्ते पर जल जमाव है एवं पानी पीने की हैंडपंप भी खराब है तत्काल जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया इसे तुरंत ठीक करा दे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे वे निर्बाध रूप से अपनी पढ़ाई एवं प्रशिक्षण पूरा कर सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kheri18 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला नगर।

🪔 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा जम्मू-कश्मीर के…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

सरकार ने किया सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए सदस्य

सरकार ने किया सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

खाड़ी में होने वाला है कुछ धुआंधार, सीक्रेट मीटिंग कर रहे अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देश, बढ़ी हलचल

खाड़ी में होने वाला है कुछ धुआंधार, सीक्रेट मीटिंग कर रहे अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देश, बढ़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

सऊदी अरब पर हमले से खुली ‘मक्का पैक्ट’ की पोल, पाकिस्तान बोला-यह डिफेंसिव…

सऊदी अरब पर हमले से खुली ‘मक्का पैक्ट’ की पोल, पाकिस्तान बोला-यह डिफेंसिव... सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Sep

युवा कल्याण विभाग और पी आर डी के जवानों ने भी जलाया आशीर्वाद का दीया

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर ग्रामीण स्टेडियमों में गूंजा संकल्प, पीआरडी जवानों ने भी जलाए दीप गाजीपुर। संकल्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!