BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Kheri

राम मंदिर में भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमे भक्तों की भीड़ उमड़ी

17 Sep 2026, 05:47 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राम मंदिर में भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमे भक्तों की भीड़ उमड़ी - KHERI, उत्तर प्रदेश

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया
@BB INDIA NEWS
श्री राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पलिया (लखीमपुर खीरी)। श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मंदिर समिति की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम को आकर्षक एवं भव्य रूप देने के लिए मंदिर परिसर में शानदार लाइटिंग और विशेष सजावट की गई।

रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय और मनमोहक नजर आया। इस अवसर पर बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की लाइटिंग एवं सजावट व्यवस्था श्री वीरू शर्मा द्वारा संभाली गई।

वहीं बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री राजेश भारती जी (राजा भैया) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

स्थान: पलिया, लखीमपुर खीरी
संवाददाता — विनय कुमार, लखीमपुर खीरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kheri18 Sep

न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

🔴 न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भारी पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly18 Sep

एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका होने का दावा*

*एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly18 Sep

समाजवादी राष्ट्रीय महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दीपा जेम्स को को बनाया राष्ट्रीय सचिव

बरेली। भीम आर्मी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुई दीपा जेम्स को समाजवादी राष्ट्रीय महिला सभा में दीपा…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri18 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला नगर।

🪔 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर17 Sep

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा

उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा जम्मू-कश्मीर के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!