BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मनाया गया सेवा संकल्प दिवस 10 हजार दिया जलाया गया

17 Sep 2026, 08:26 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मनाया गया सेवा संकल्प दिवस 10 हजार दिया जलाया गया - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर 17 सितंबर 2026
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
– माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज अभियान के प्रथम दिवस सेवा दिवस के अवसर पर सायंकाल में माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत जनपद के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, नदी घाटों, प्रमुख मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों, खेल स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों का आयोजन जनपद के समस्त विकासखंडों एवं तहसीलों में किया गया। इसी क्रम में नवापुर घाट स्थित साईं मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की और घाट पर दीप जलाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा घाट पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके उपरांत घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता करते हुए गंगा आरती में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर सेवा, विकास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए नागरिकों को जागरूक एवं सहभागी बनाने का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गुमशुदा की तलाश—48 वर्षीय साहिम 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से लापता, परिवार ने लोगों से मदद की अपील की। साहिम का कोई सुराग मिले तो तत्काल 9161685672 या 9369746944 पर संपर्क करें।
गुमशुदा की तलाश—48 वर्षीय साहिम 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से लापता, परिवार ने लोगों से मदद की अपील की। साहिम का कोई सुराग मिले तो तत्काल 9161685672 या 9369746944 पर संपर्क करें।
बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च
Bareilly08 Oct

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Ghazipur08 Oct

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी
Ghazipur08 Oct

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी उर्फी रिजवी…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश
Chandauli08 Oct

नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश

चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!