Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी 25 जून तक बढ़ाए गए

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी 25 जून तक बढ़ाए गए


महासमुंद/रायपुर :- ग्रीष्मकालीन अवकाश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है। सीएम विष्णुदेव ने इसकी घोषणा कर दी है। गर्मी के कहर को देखते हुए शिक्षक संगठनों के द्वारा भी लगातार छुट्टियां बढ़ाए जाने की मांग किया जा रहा था।
स्कूलों में 17 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश थे। इसके बाद स्कूल खुलने थे। व शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया जाना था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही थी। पर आज लगातार उठ रही पालकों व शिक्षक संगठनों की मांगो को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 जून तक बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी गई।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब 25 जून तक अवकाश के बाद 26 जून को स्कूल खोले जाएंगे।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!