Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

नागपुर

नागपुर के धामना स्थित पटाखा कारखाना मे विस्फोटक हादसे मे मरने वालो की संख्या बढकर अब 9हो गई। ज्ञात हो कि गत गुरुवार को दोपहर मे नागपुर के धामना स्थित पटाखा कारखाना मे अचानक जोरदार विस्फोट हो गया था। जिसमे वहा काम कर रहे श्रमिको मे से छह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शेष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हे ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। घायलो की हालत नाजुक बताई जा रही थी। शुक्रवार देर रात एवं शनिवार सुबह तक दो घायलो ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को एक अन्य घायल श्रमिक की भी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अबतक इस भयानक हादसे मे मरने वालो की संख्या बढ़कर 9हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव मे शोक का माहौल है। यह एक बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा था। इस हादसे मे 9श्रमिको की बलि चढ गई। इसमे जिन श्रमिको की जीवन लीला समाप्त हो गई उनके परिजन पर क्या गुजरती होगी। इसकी जवाबदारी किसकी होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!