ओबरा। बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना लागू करने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन करते हुए मांग की गई
शिवदत्त दुबे ने बताया कि आजादी के 77 वर्षों के बाद भी बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत का एक बड़ा हिस्सा खैरटिया गांव शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहा है ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के सबसे बड़े टोला खैरटिया, बाड़ी , बगमनवा, एवं बिल्ली आंशिक जैसे टोला पेय जल संकट से जूझ रहे हैं खैरटिया की आबादी करीब 15000 के पास है लेकिन अब तक भूमिगत जल या टैंकर जल पर निर्भर है
रेणुका नदी के किनारे बसे होने के कारण खैरटीया में बोरिंग भी सफल नहीं है यहां के भूमिगत जल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की अधिक मात्रा के कारण भूमिगत जल अत्यंत खतरनाक है
महेश अग्रहरी ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा हर घर नल योजना के तहत 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से पानी की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है लेकिन इस योजना में खैरटिया सहित अन्य टोलों को नहीं जोड़ा गया ग्रामीणों ने मांग की की तत्काल सर्वे करा कर चालू वर्ष में खैरटीया सहित सभी टोला में हर घर नल योजना का लाभ दिया जाए हर घर नल योजना तहत शुद्ध पेयजल न मिलने तक ग्रामीण शांत नहीं बैठेंगे
प्रदर्शन में मुख्य रूप से महेश अग्रहरी ,शिवनाथ जायसवाल, फूलचंद धर्मजीत मनीष, शेरू चेरो, संगीता भारती, संत कुमार ,विकास भारती ,उमेश शुक्ला ,सतीश तिवारी, संतोष गुप्ता, मंगरु गुप्ता, किरण देवी ,सत्यम जायसवाल , अखिलेश जायसवाल,इंद्रदेव जायसवाल, फूलचंद जायसवाल,सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहे।
भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का हुआ वर्णन
13/11/2025
पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़ना के लिए भाजपा ने लिया का संकल्प
13/11/2025
लखनऊ उत्तर प्रदेश। STF की बड़ी कार्रवाई. 50 हजार रुपए की इनामी ठग महिला प्रियंका सिंह लखनऊ से गिरफ्तार। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
13/11/2025
नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का राजीव गांधी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जयदेव साहु तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक ने किया उद्घाटन*
13/11/2025
पद वृद्धि के लिए भोपाल मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा महा आंदोलन किया जाएगा संपूर्ण प्रदेश के शिक्षक अभ्यार्थी एकत्रित होंगे। मध्य प्रदेश डा, मोहन सरकार को घेरेंगे ।
13/11/2025
आज टीकमगढ़ इकाई प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय को स्मरण पत्र सोपकर मुख्यमंत्री के नाम भेजें।
13/11/2025
बल्देवगढ़ थाना के अंतर्गत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई से सुरक्षा की मांग घर वालों पर लगाये धमकीं एवं मारने का आरोप
13/11/2025
सुखद सत्संग प्रवचनकार राष्ट्रीय संत श्री असंग साहब तेजस्वी वाणी से सत्संग जन-जन तक पहुंचा जा रहा है
13/11/2025
टीकमगढ़ पुलिस ने पासपोर्ट निराकरण में फिर रचा नया रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सफलता का सेलिब्रेशन जश्न मनाया प्रदेश में पांचवीं बार प्रथम स्थान