Uncategorizedअन्य खबरे

आम आदमी पार्टी का सही फैसला

अकेले लडेंगे विधान सभा चुनाव

*आम आदमी पार्टी का सही फैसला*
*अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव*

दिल्ली में गठबंधन को करारी हार के बाद मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी गठबंधन से दूर होकर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह सही है क्योंकि कांग्रेस और आप के चुनावों में लगातार यह लग रहा है कि अब क्या करें, किसको वोट दें।

इसी कारण निर्दलीय वोटिंग में भाजपा के पक्ष में चली गई। दो व्यक्ति मिलकर एक व्यक्ति को हरा न सके। परिणाम आपके सामने है सातों सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया लेकिन आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री गोपाल राय ने घोषणा कर दी कि हम अब आगे का रास्ता खुद इख्तियार करेंगे, यानी दिल्ली विधानसभा में अपने बलबूते पर लड़ेंगे।

जो मुझे लगता है कि दिल्ली प्रदेश कमिटी का यह सही फैसला है l अब टकराव के बिना सभी प्रारंभिक बैठकें सामने होंगी और जो जीतेगा वही सिकंदर कहलाएगा l
पत्रकार
बंजारा प्रभु सिंह

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
दोस्तों आपको हमारा लेख कैसे प्रभावित करते हैं अपनी राय साझा करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!