अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह का उज्जैन पुलिस द्वारा खुलाशा जप्त माल चोरी गये तीन आयशर वाहन व घटनाओं में प्रयुक्त ब्रेजा कार एवं दो मोबाइल फोन कीमती करीबन 40,30,000/- रुपये, दो खरीददार सहित दो अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार एवं एक आरोपी चोर फरार
विगत दिनो से बदली वाहन चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को चौरी गये वाहनों की पतारसी कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिये जाकर सूचना के आपसी आदान प्रदान कर विभिन्न थानों के मध्य सामन्जश्य स्थापित कर कार्यवाही हेतु कार्य योजना तैयार की गई थी। जिस कार्य योजना के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) उज्जैन श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग माधवनगर श्रीमती दीपिका शिन्दे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नानाखेडा श्रीमती श्वेता गुप्ता, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिहं परमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना नीलगंगा विवेक कानोडिया एवं थाना प्रभारी थाना बडनगर अशोक कुमार पाटीदार की टीम दद्वारा मुखबिर तंत्र एवं सीसीटीव्ही केमरो तथा तकनीकी संसाधनों का दक्ष तरीके से उपयोग कर गुजरात के अहमदाबाद एवं गांधीनगर तथा सुरेन्द्रनगर गुजरात से थाना बड़नगर उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य जिलो रतलाम एवं झाबुआ से चोरी किये गये तीन आयशर ट्रक सहित आरोपियो के द्वारा घटना में प्रयुक्त मारुति
ब्रेजा कार एवं उनके दो मोबाइल फोन जप्त किये गये।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम पते
1-सलीम खान पिता सईद खान जाति मेबाती निवासी ग्राम सोलाका थाना मुङकटी जिला पलवल हरियाणा( वाहन चोर)
2-फारुख मेवाती पिता तैय्यब खान जाति मेब निवासी ग्राम फकरुद्दीनका तहसीन तिजारा अलवर राजस्थान (वाहन योर)
3-रमजान खान पिता इकबाल करोदिया निवासी लक्ष्मीपुरा सुरेन्द्रनगर गुजरात (चोरी का वाहन खरीददार) 4-राजू पिता मीठालाल बारोड निवासी ग्राम राधेजा गांधीनगर अहमदाबाद गुजरात (चोरी का वाहन खरीददार) 5- फरार आरोपी लोकेन्द्र सिंह पिता मोहन सिहं राजपूत निवासी ग्राम बिखोद थाना घट्टिया जिला उज्जैन (वाहन चोर)
– आरोपियो द्वारा घटना कारित करने का तरीका आरोपीगण सुनसान रोड्स पर लगातार इनकी ब्रेजा कार पर टेम्पररी नंबर की नंबर प्लेट लगाकर रैकी कर चोरी करने के लिये आयशर श्रेणी के ट्रको को चिन्हित करते थे जिस कार्य में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो में आरोपी लोकेन्द्र सिंह, आरोपी सलीम व फारुख को क्षेत्र को एवं वाहनो की जानकारी देकर सहयोग कर वाहन चोरी के दौरान भी सक्रिय रहता था। आरोपी सनीम मेबाती के वर्ष 2022 में अपने अन्य सहयोगी साथियो के साथ ट्रक चोरी के अन्य मामलो में भैरुगढ़ जेल में निरुद्ध होने की अवधि के
दौरान आरोपी लोकेन्द्र सिहं के भी लूट के मामले में निरुद्ध होने से जान पहचान हुई थी जो आरोपीगण जेल से रिहा होने के बाद से ट्रक चोरी के अपराधों में सक्रिय होकर एक दूसरे का सहयोग कर रहे थे। आरोपीगणो दद्वारा चिन्हित किये गये ट्रको की चोरी कर अन्य शहरों के ट्रको के आवाजाही एवं पार्किंग वाले स्थानों पर खड़ा कर दीगर प्रदेशो में और विशेष तौर पर गुजरात राज्य में खरीददारों की तलाश करते थे जिन्हें आरोपीगण चोरी किये गये आयशर ट्रको को 5 से 6 लाख रूपये की कीमत पर शीघ एनओसी एवं कागजात देने की बात कर बेच दिया करते थे। मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपियो में से वाहन खरीददार रमजान खान पुराने ट्रको के खरीदने बेचने का काम व्यवायसिक रूप से करता है जिसे आरोपीगण द्वारा बडनगर से चुराया गया ट्रक बाद में एनओसी कराकर देने का बोलकर बेचा जाना शात हुआ इसी प्रकार आरोपीगण सलीम, फारुख एवं लोकेन्द्र के द्वारा ओध्योगिक क्षेत्र रतलाम से चोरी किया गया ट्रक आरोपी राजू बारोड को बेचा गया था। आरोपीगणो से जप्त एक अन्य ट्रक जो कि पेटलाबद जिला झाबुआ से घोरी किया जाना जात हुआ है आरोपीगण द्वारा लिमडी रोड सूरजनगर गुजरात में अन्य ट्रको के मध्य पार्क कर ग्राहक की तलाश में खड़ा कर रखा था जिसे पुलिस द्वारा आरोपियो से पूछताछ कर जप्त किया गया है। आरोपीगण घटना करने व रैकी करने के दौरान पूर्वावधानी बरतते हुए स्वयं के मोबाइल फोन घटना स्थल से कई किलो मीटर पहले बंद कर लिया करते थे।
फुल्ली नहर पुलिया पर बना गड्ढा दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत
3 days ago
विधायक
3 days ago
राजू यादव को गोली मारने वाला आरोपी को पुलिस धर दबोचा
3 days ago
*25000 रुपये के इनामिया वांछित मोनू यादव को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार*
4 days ago
पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा
4 days ago
सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
5 days ago
सराय ने जीता पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
5 days ago
*डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन कटा,
5 days ago
पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट कन्हैया लाल गायारी गोपालपुर द्वारा खड़ावदा क्षेत्र में दादागिरी गरोठ थाना अंतर्गत खड़ावदा के पास गांव गोपालपुरा में कन्हैयालाल पिता भागीरथ गायरी का आतंक ग्राम गोपालपुर गोपालपुरा के रहने वाले मुकेश पिता प्रभु लाल गायारी 30 अप्रैल को अपने खेत पर पशु लेकर जा रहे थे तब अचानक उसके पास कन्हैयालाल गायारीआया और बोला कि तू पशुओं से मेरा नुकसान करवाता है जबकि उसका कोई नुकसान नहीं हुआ और बोला कि मेरी नली तोड़ी तूने ऐसा बोलकर गाली गलौज करने लगा उसके बाद में मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर मुकेश के पिता वह रूपरा के एक ग्रामीण उपस्थित थे उनके सामने कन्हैयालाल ने मुकेश के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी दी वह फरियादी मुकेश कुमार गायरी गोपालपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की इसमें आतंकी टाइप करतूत करने वाले कन्हैयालाल के होसले और बुलंद हो गए हैं और 7 दिन हो गए उसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है वह कन्हैयालाल द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है कि तू मिल तुझे मैं देखता हूं तो इस विषय पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करना चाहिए और मामला गंभीर है पुलिस को ध्यान देना चाहिए ऐसे सातीर बदमाश पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए इस ओर गरोठ धाना ti साहब को तुरंत संज्ञान में लेकर करवाई करना चाहिएउक्त प्रार्थी आदतन अपराधी है इनके द्वारा ग्राम गोपालपुर के बलराम पिता नंदा जी विकलांग व्यक्ति हे जो लकड़ी से चलते उनकी जमीन भी इनके द्वारा 2 वर्ष तक विवाद करके पड़त एवं भगवान पिता बालचंद जी की जमीन 2 वर्ष तक पड़त रखवाई और इसी प्रकार बगदीराम पिता नंदा ये व्यक्ति भी विकलांग है उनकी जमीन की हड़पने की नियत से आए दिन विवाद कर रहा है और दो माह पहले ही इनके द्वारा बगदीराम के पुत्र विनोद के साथ भी आत्मघाती हमला किया गया और यह कहीं लोगों के साथ आए दिन अपराध करता रहता है इनकी विरोध कार्रवाई की इनके खिलाफ थाने में 10 आवेदन अन्य अन्य लोगों के द्वारा दे रखे हे खड़ावदा क्षेत्र में कन्हैया लाल गायूरी का आतंक किसी की जमीने पर जबरन कब्जा करता है तो किसी से मारपीट मारपीट करता है पुलिस को इस शातिर बदमाश पर सख्त एक्शन नहीं खिलाफ नहीं तो यह आगे चलकर बहुत बड़ा कांड कर सकता है इस समय रहते इसके ऊपर शिकंजा कसना जरूरी है क्योंकि यह गांव वालों से बदतमीजी से बात करता है वह पूरे गांव में दादागिरी करता है वह लोगों की जमीन है जबरदस्ती कब्जे में कर रखी है इसमें पैसे चार से पांच छह लोगों की जमीन इसके अंदर अंदर में है इसको तुरंत से तुरंत कार्रवाई करना चाहिए