Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

खेत की रखवाली करने गए किसान का पेड़ से लटका मिला शव।

मृतक किसान कर्ज में डूबा होने के कारण रहता था परेशान।

अयोध्या
जनपद के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत परसावां महोला गांव की है । जहां पर बीती रात

में गांव निवासी किसान नंदकिशोर पुत्र रामतेज उम्र लगभग 52 वर्ष खेत की रखवाली के लिए गांव के बाहर ट्यूबवेल पर गया था । देर रात्रि में खेतों की तरफ जाते हुए ग्रामीणों ने नंद किशोर को बगल स्थित पेड़ की डाल से अंगौछे के सहारे लटकता हुआ देखा तो गुहार लगा दिया । मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने फंदे से निकलकर नंदकिशोर को 108 की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए । जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर नन्हकू राम फार्मासिस्ट आर के वर्मा ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामपुर भगन सत्य प्रकाश यादव और कांस्टेबल उमेश कुमार यादव ने देर रात में शव को पंचायत नामा उपरांत जिले के मोर्चरी हाउस के लिए भेज दिया । वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने कृषि के लिए केसीसी सहित कई समूह से भी लोन लिया है । जिसको लेकर वह परेशान रहता था ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है । शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है । जांच करवाही की जा रही है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!